फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elephant dies after colliding with train on Najibabad-Kotdwar branch line

Bijnor News: नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर ट्रेन से टकराकर हाथी की मौत

Thu, 28 Nov 2024 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Elephant dies after colliding with train on Najibabad-Kotdwar branch line
- कोटद्वार से दिल्ली जा रही आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन से बुधवार की रात हुआ हादसा
विज्ञापन

- आधा घंटे खड़ी रही ट्रेन, रेलपथ की टीम के निरीक्षण के बाद किया गया रवाना
- नर हाथी की उम्र 15 से 20 वर्ष, एक दांत पहले से टूटा हुआ, पोस्टमार्टम के बाद शव दफनाया गया


फोटो-29एनजेडबी01ए और 01बी
संवाद न्यूज एजेंसी

नजीबाबाद (बिजनौर)। कोटद्वार-नजीबाबाद ब्रांच लाइन पर कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से हाथी टकरा गया। ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई, लेकिन हाथी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आधा घंटे ट्रेन खड़ी रही। रेलपथ की टीम के निरीक्षण के बाद उसे रवाना किया गया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद हाथी के शव को मोहनवाली वन क्षेत्र में दफन कर दिया गया।

नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर कोटद्वार से दिल्ली जा रही आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन से बुधवार की रात्रि गांव चंदनपुर के निकट हाथी टकरा गया। टक्कर लगते हुए हाथी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद करीब आधा घंटे तक ट्रेन घटनास्थल से कुछ फासले पर खड़ी रही।
विज्ञापन

रात्रि करीब 10 बजे हुई घटना की सूचना मिलने पर रेलपथ और आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद की डीएफओ वंदना फोगाट, कौड़िया के रेंजर सचिन शर्मा, डिप्टी रेंजर महिपाल सिंह और वन विभाग का स्टाफ मौके पर पहुंचा। नर हाथी की उम्र करीब 15 से 20 वर्ष बताई गई। मथुरापुर मोर के ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद सहित अनेक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उम्र दराज हाथी का एक दांत पहले से टूटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनकर्मी घटनास्थल से हाथी के शव को ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से कौड़िया वन रेंज के मोहनवाली क्षेत्र ले गए। यहां पशु चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम ने उसका पोस्टमार्टम किया। वन विभाग ने हाथी के दांत अपने कब्जे में ले लिए। पोस्टमार्टम के बाद शव को मोहनवाली वन क्षेत्र में दफन कर दिया गया।



मुख्य वन संरक्षक ने किया घटनास्थल का दौरा

मुरादाबाद से वन संरक्षक रमेश चंद्रा ने डीएफओ वंदना फोगाट और वन अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। कौड़िया वन रेंज के मोहनवाली बीट ले जाए गए हाथी की पोस्टमार्टम कार्रवाई का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed