{"_id":"5749dbc94f1c1b2f07691cc1","slug":"elephant-attack-on-farmer-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी ने किसान को मार डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी ने किसान को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Sat, 28 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
हाथी के रौंदने से किसान की मौत के बाद जांच करती वन विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर की राजगढ़ रेंज में खेत की रखवाली कर रहे किसान को बिगड़ैल हाथी ने पैरों तले रौंदकर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर जिला वन अधिकारी सहित विभाग के अन्य अफसरों ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली।
वन विभाग की राजगढ़ रेंज में गांव राजगढ़ निवासी अतर सिंह (55) अपने खेत की रखवाली कर रहा था। शुक्रवार की रात वह करीब पांच-छह फुट की ऊंचाई पर बने मचान पर सोया हुआ था।
अचानक बिगडै़ल हाथी ने किसान पर हमला कर दिया। हाथी ने मचान को तहस-नहस कर डाला। किसान हाथी से बचने के लिए भागने लगा, तो उसने अतर सिंह को सूंड़ से गिराकर पैरों से रौंदकर मार डाला। राजगढ़ रेंज कार्यालय से करीब 100 मीटर के फासले पर हुई इस घटना की सूचना क्षेत्रवासियों को उस समय मिली, जब कुछ ग्रामीण घटनास्थल के निकट एक धर्मस्थल पर रोजाना की तरह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
शनिवार तड़के करीब पांच बजे घटनास्थल पर हाथी को खड़ा देखकर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बमुश्किल हाथी को वहां से खदेड़ा। हाथी के कुछ दूर जाने के बाद ग्रामीणों ने देखा कि एक किसान मृत अवस्था में पड़ा है।
घटना की सूचना मिलने पर बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद के डीएफओ पीके राघव, रेंजर वीके मलिक, थानाध्यक्ष सतीश यादव घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।