फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity supply across the district stalled due to storm, trees fell, damage to mango crop

Bijnor News: आंधी से जिले भर की बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 19 May 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 19 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply across the district stalled due to storm, trees fell, damage to mango crop
रेहड़ में तेज आंधी से विद्युत तार पर गिरा पेड़।
- आंधी से बिजली के खंभे, तार, इन्सुलेटर आदि टूटे
विज्ञापन

- विद्युत विभाग को करीब दस लाख रुपये का हुअर नुकसान
---------
आंकडे़
-10 प्रतिशत नुकसान आंधी से आम की फसल को हुआ
-200 से ज्यादा फाल्ट आंधी के कारण जिलेभर में आए
- 08 घंटे से ज्यादा तक गुल रही जिलेभर में बिजली
- 10 लाख का नुकसान खंभे, तार, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से हुआ
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद में बुधवार रात बारिश के साथ तेज आंधी आई। जिसने बिजली व्यवस्था को ध्वस्त किया। आंधी के साथ बारिश से पेड़, बिजली के खंभे, लाइनें टूट गईं। इस आंधी से आम की फसल को दस प्रतिशत नुकसान हुआ है। बिजली खंभे, तार टूटने, इन्सुलेटर बस्ट आदि का नुकसान होने के विभाग को करीब दस लाख रुपये की हानि हुई है।
तेज आंधी से बिजनौर शहर समेत जनपद की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। बृहस्पतिवार सुबह के समय बिजली नहीं होने से शहर वासियों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ी। कई मोहल्लों में दोपहर तक आपूर्ति नहीं आने से इंवेटर-बैटरी ठप हो गए। लोगों को घर के अंदर अंधेरे में रहना हुआ। पानी के लिए काॅलोनियों में खड़े हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। तेज हवा से आम की फसल को दस प्रतिशत नुकसान हुआ। आंधी से कच्चा आम टूट कर गिर गया, जो औने पौने दाम में चटनी आदि के लिए ही प्रयोग होगा। दोपहर तक शहर की बिजली आपूर्ति सही हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। नगीना अनुसंधान के अनुसार जनपद में पांच एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन


आंधी से हुआ नुकसान
बिजनौर डिवीजन प्रथम - दो लाख 65 हजार
बिजनौर डिवीजन द्वितीय - तीन लाख 80 हजार
चांदपुर डिवीजन प्रथम - दो लाख 16 हजार
चांदपुर डिवीजन द्वितीय - चार लाख 98 हजार
- नोट आंकड़े विभाग से अनुमानित लिए हुए है।
------- कोट
आंधी से बिजली खंभे, लाइन, इन्सुलेटर आदि का नुकसान हुआ है। चारों डिवीजन में करीब दस लाख रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ। लाइनों को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई - निरंजन कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी से पेड़ टूट कर गिरे
नूरपुर। तेज आंधी से कई स्थानों पर पेड गिरकर लोगों के आवागमन में परेशानी का सबब बन गए। नगर स्थित गुरुद्वारे का गुंबद वहां रखे फ्रीजर पर गिर गई। इससे फ्रीजर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा नगर क्षेत्र की दुकानों पर लगे बोर्ड, बिजली की एंगल, व होर्डिंग्स आंधी की भेंट चढ़ गए। तेज आंधी से ग्राम मदारीपुर बिजलीघर से राहूनंगली फीडर की गांव तंगरौली में आ रही लाइनों पर पेड़ गिरने आपूर्ति बाधित रही।

ग्रामीण क्षेत्र में दोपहर तक बिजली बाधित
हल्दौर/रेहड़। नगर व देहात क्षेत्र में बुधवार रात तेज आंधी के साथ आई बूंदाबांदी से आपूर्ति बाधित रही। करीब सात घंटे विद्युत तक आपूर्ति ठप रही l विद्युत लाइनमैन कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार सुबह टूटे हुए तारों को मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई। रेहड़ क्षेत्र के बादीगढ़, दहलावाला नहर मार्ग पर तार टूटे। रेहड़, बादीगढ़, हर्रावाला, उदयपुर, भगतावाला आदि दर्जनों गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को पेयजल आपूर्ति, इन्वर्टर-बैटरी आदि चार्ज करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता ओमकार सिंह ने बताया की विभागीय टीम ब्रेक डाउन दुरुस्त करने में लगी है शाम तक आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।


आंधी से आम और जामुन को नुकसान
स्योहारा। तेज आंधी तूफान से आम व जामुन की फसल को खासा नुकसान हुआ है। बिजली के खंभे गिरने व बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार दोपहर तक बाधित रही। स्योहारा व सहसपुर में आम के बाग वाले मोहम्मद सोहेल अंसारी, जुनैद आलम, कृपाल सिंह, अनिल कुमार, सोनू सिंह आदि ने बताया कि तेज हवाओं से कच्चे आम गिरने से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed