{"_id":"5de2ba228ebc3e54fa4b681b","slug":"electricity-corporation-s-team-beaten-in-mahmudpur-milak-bijnor-news-mrt4563880170","type":"story","status":"publish","title_hn":"महमूदपुर मिलक में विद्युत निगम की टीम को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महमूदपुर मिलक में विद्युत निगम की टीम को पीटा
विज्ञापन

नहटौर(बिजनौर)। गांव महमूदपुर मिलक में बिजली कनेक्शन जांचने के लिए गई विद्युत निगम की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा दौड़कर पीटा। मारपीट में एक कर्मचारी को आंख में चोट भी लगी है। ग्रामीणों ने निगम के कर्मचारियों के कागज भी फाड़ डाले। विद्युत कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने उनके कागज भी फाड़ डालें ।मामले की शिकायत पुलिस से की गई हैं।
विद्युत निगम के कर्मचारियों की टीम संयोजन विच्छेदन के लिए गांव महमूदपुर मिलक में गई हुई थी। बताया जाता है कि एक घर के सामने लाइन में तार डालकर 200 वाट का बल्ब जला रखा था। दिन में भी बल्ब जल रहा था। बल्ब को विद्युत कर्मचारियों ने उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। मामले की वीडियो को बनाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। गालीगलौज के बाद ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि विद्युत निगम के कर्मचारियों के कागज भी फाड़ डाले। कर्मचारियों को दौड़ा दौड़कर पीटा गया। मारपीट शुरू होने पर विद्युत कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। मारपीट में विद्युत कर्मचारी अमन सिंह की आंख में चोट लग गई। इसके अलावा चंद्रकिरण, तारा सिंह, बब्बन, कसीम अहमद के साथ मारपीट की गई। कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों व पुलिस से शिकायत की है।