फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity buzzed in Panchayat, issue of stray animals

पंचायत में गूंजा बिजली, आवारा पशुओं का मुद्दा

Fri, 08 Jul 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Electricity buzzed in Panchayat, issue of stray animals
स्योहारा गन्ना समिति की में भाकियू अराजनैतिक की बैठक को संबोधित करते युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर - फोटो : BIJNOR
पंचायत में गूंजा बिजली, आवारा पशुओं का मुद्दा
विज्ञापन

स्योहारा/रेहड़। भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत गन्ना समिति प्रांगण में हुई। जिसमें आवारा पशुओं, बिजली की समस्या और गन्ना संबंधित समस्याओं पर विचार किया गया। प्रशासन से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
शुक्रवार को गन्ना समिति प्रांगण में हुई मासिक पंचायत की अध्यक्षता छत्रपाल सिंह तथा संचालन संजीव कुमार ने किया। युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या किसान की खड़ी फसलें बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि चांगीपुर शुगर मिल के निर्माण में धामपुर शुगर मिल व स्योहारा शुगर मिल अवरोध पैदा कर रहे हैं। इनके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। पंचायत में आवारा पशुओं का मुद्दा, निजी नलकूप पर लगने वाले मीटर का विरोध करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में मौजूद गन्ना महाप्रबंधक बलवंत सिंह ने किसानों की गन्ना संबंधित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। बैठक में जिलाध्यक्ष बिजनौर नितिन सिरोही, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, आलोक डागर, अवनीश कुमार, अतुल कुमार, कपिल कुमार, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रेहड़ में भी भाकियू अराजनैतिक की ब्लॉक कासमपुरगढ़ी पर आयोजित बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीओ कृषि रक्षा को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार सिंह सादकपुर को ब्लॉक उपाध्यक्ष, जसवंत सिंह रानी नांगल को ब्लॉक उपाध्यक्ष, रामप्रसाद सिंह को ग्राम अध्यक्ष नाबका, सतनाम सिंह न्यायपंचायत अध्यक्ष मोहम्मदपुर राजौरी तथा अरविंद कुमार न्याय पंचाय अध्यक्ष आसफाबाद चमन तथा वीरेंद्र सिंह नाबका को ब्लॉक महासचिव नियुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed