{"_id":"69e52c48e8fd97c2bc09d0ac","slug":"elderly-man-lured-to-secluded-spot-via-dating-app-and-robbed-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-177435-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डेटिंग एप के जरिए बुजुर्ग को सुनसान जगह बुलाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डेटिंग एप के जरिए बुजुर्ग को सुनसान जगह बुलाकर लूटा
विज्ञापन
बिजनौर। डेटिंग एप पर बुजुर्ग से मेलजोल बढ़ाया और फिर सुनसान जगह ले जाकर अंगूठी-चेन लूट ली। आरोपियों ने बुजुर्ग के मोबाइल से 65 हजार रुपये भी अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बिजनौर निवासी 69 वर्षीय व्यक्ति से लूट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस जांच में जुटी तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पहचान लिया गया। मामले में पुलिस ने मोनिस, समीर, आकिल और अनस निवासी काजीपाड़ा बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी समीर ने बताया कि पोलो एप पर बेबी नाम से बनी आईडी के जरिए जान पहचान हुई। इसके बाद समीर ने झांसा देकर बुजुर्ग को बताए गए स्थान पर बुला लिया। मोनिस बाइक पर बैठाकर बाग में ले गया, उस बाग में योजना के तहत समीर और उसके अन्य साथी आकिल, अनस, फरहान, फरदीन भी पहुंच गए।
इसके बाद आरोपियों ने बुजुर्ग के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। फिर सोने की अंगूठी और गले की चेन लूट ली। इस पर भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो मोबाइल जबरन ले लिया और अपने खातों में 65 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। इस घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 को फोन किया। पुलिस सक्रिय हुई और चार आरोपियों को दबोच लिया गया, जबकि अन्य दो आरोपी फरदीन और फरहान की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों से अंगूठी, चेन और 42 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।