फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eight seats of the district caught in the competition of thorns

कांटे के मुकाबले में फंसीं जिले की आठों सीट

Tue, 22 Feb 2022 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Eight seats of the district caught in the competition of thorns
कांटे के मुकाबले में फंसीं जिले की आठों सीट
विज्ञापन

बिजनौर। अबकी बार मतदाता ने खामोशी के साथ मतदान किया है, इसलिए चुनाव के नतीजे अप्रत्याशित आएंगे। यह बातें कहकर समर्थक और बुद्धिजीवी एक-दूसरे की जीत के दावे को झुठला देते हैं। चुनाव प्रचार करने वाले समर्थक ही नहीं बल्कि सभी दूसरे वर्ग भी समीकरणों की गुणा भाग करने में लगे हैं। वकील भी इसमें खूब दिलचस्पी ले रहे हैं। जजी के बार एसोसिएशन के हॉल में सोमवार को दर्जन भर वकील बैठकर चुनावी चर्चा करते हुए दिखाई दिए। इनमें अलग-अलग दलों के प्रति लगाव रखने वाले वकील बैठे हुए थे। अगर एक वकील भाजपा की जीत का दावा करते तो दूसरे गठबंधन की जीत के आंकड़े गिनाने लगते। इनकी चुनावी चर्चाओं के बीच अमर उजाला ने भी नतीजों का रुझान जानने की कोशिश की।
वकीलों ने किए कुछ ऐसे दावे
जिले की आठ सीटों में पांच सीटों पर भाजपा की जीत तय है। जनता ने खामोशी के साथ भाजपा को वोट दिया है। राष्ट्रवाद और सुरक्षा के हित में लोगों ने मतदान किया है - शोभित गौड़
विज्ञापन

जिले में चार सीटों पर गठबंधन की जीत तय है। भाजपा चार सीटों पर अपना परचम लहराएगी। इस बार चुनावी नतीजे बदले हुए होंगे। मतगणना में स्थिति साफ हो जाएगी - विनित चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता ने भाजपा पर भरोसा किया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। अपने जिले में भी भाजपा पांच सीटों पर जीत दर्ज कराएगी - देवेंद्र पाल सिंह
जिले में सिर्फ तीन सीटों पर ही भाजपा को खतरा है। पांच सीटों पर जीत पक्की है। मुस्लिमों में बिखराव हुआ है। दलितों का कुछ प्रतिशत मत भी भाजपा को गया है - गजेंद्र पाल सिंह
इस बार जिले में बदलाव होने जा रहा है। नगीना और नजीबाबाद की सीट पर अबकी बार भाजपा का कमल खिलेगा। छह सीट भाजपा जीत जाएगी - सत्यवीर सिंह त्यागी
भाजपा सरकार में किसानों की अनदेखी हुई। महंगाई बढ़ी है। किसानों की सब्सिडी खत्म हुई है। इसी कारण ही जिले में सात सीटों पर गठबंधन जीतने जा रहा है - शेर सिंह
पिछड़ा वर्ग की जातियों का वोटर एक तरफा भाजपा को गया है। दलितों में भी भाजपा ने सेंधमारी की है। मुस्लिमों का बंटवारा हुआ है। गठबंधन सिर्फ तीन सीट पर ही जीत पाएगा - मुकुल जैन
शोर मचाने वाला मतदाता गठबंधन के साथ रहा है। खामोश मतदाताओं ने भाजपा को मतदान किया। पांच सीट भाजपा के खाते में जा रही हैं - अवलेश अग्रवाल
भाजपा और गठबंधन में ही टक्कर है। सभी सीटों पर जबरदस्त मुकाबला हुआ है। जातिगत आंकड़ों से जीत का दावा सही नहीं है। अबकी बार अप्रत्याशित नतीजे आएंगे - निपेंद्र सिंह

जजी में सभी वर्गों के मतदाता आते हैं। सभी सीटों पर हुए मतदान का रुझान जोड़ कर देख लिया है। जिले में दो सीटों पर गठबंधन जबकि चार पर भाजपा की जीत पक्की लग रही है - जितेंद्र राजपूत
बिजनौर सीट पर गठबंधन प्रत्याशी की जीत तय है। सभी वर्गों के लोगों ने खुलकर गठबंधन का साथ दिया है। महंगाई के खिलाफ अबकी बार वोट पड़े हैं - विनित राणा
जिले में आठ की आठ सीटों पर कांटे की टक्कर है। मतगणना में साफ हो जाएगा कि इस बार जिले में सभी सीटों पर गठबंधन की जीत होगी - शारिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed