फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Earthquake tremors were felt in the Bijnor district and people are in panic

UP: बिजनौर में महसूस हुए भूकंप के झटके, दहशत में आकर घरों से निकले लोग, पूरे शहर में मचा हड़कंप

Sat, 12 Nov 2022 09:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Nov 2022 09:29 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर शहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं भूकंप के झटके महसूस कर लोग घरों से निकलकर आए। इससे पूरे शहर में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Earthquake tremors were felt in the Bijnor district and people are in panic
घरों से बाहर निकले लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद में शनिवार की शाम करीब 8:00 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप आते ही लोगों में दहशत बनी और घरों के बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं रही।

विज्ञापन


शनिवार की शाम लोग अपने-अपने कामकाज में व्यस्त थे, तभी करीब 8:00 बजे अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब 20 से 30 सेकंड तक भूकंप के झटके रुक-रुक कर महसूस हुए। 
विज्ञापन


भूकंप के आते ही लोगों में दहशत का माहौल हो गया और घरों से बाहर निकल आए। लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर खड़े हो गए। शहर से लेकर गांव देहात तक पूरे जिले में भूकंप को महसूस किया गया। बाजार में दुकानदार भी दौड़कर बाहर निकले और सड़क पर खड़े हो गए। हालांकि झटके बंद होते ही लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haji Yakub Qureshi : एक्शन में मेरठ पुलिस, अब होगा हाजी याकूब के सियासी सफर और कारोबार का खात्मा

बता दें कि चार दिन पहले भी रात में 2:00 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए थे, हालांकि उस वक्त भूकंप का केंद्र बिंदु नेपाल में बताया गया था।

यह भी पढ़ें: UP: हाजी याकूब की अरबों की संपत्ति चिह्नित, पुलिस जल्द करेगी जब्त, परिवार के 10 बैंक खातों से खुलेंगे बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed