फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   E-crop survey of crops standing in the fields is being done through mobile app.

Bijnor News: मोबाइल एप से हो रहा खेतों में खड़ी फसलों का ई-क्रॉप सर्वे

Wed, 17 Jan 2024 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 17 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
E-crop survey of crops standing in the fields is being done through mobile app.
बिजनौर। जनपद ही नहीं प्रदेशभर में फसलों का ई-क्रॉप सर्वे हो रहा है। इस नई पहले से किसान व विभाग दोनों हाईटेक हो जाएंगे। एप पर सब विवरण मिल जाएगा। राजस्व और कृषि विभाग मिलकर फसलों का डिजिटल क्रॉप सर्वे कर रहे हैं। यह सर्वे मोबाइल फोन के एप के माध्यम से किया जा रहा है। लेखपाल व अन्य प्रशिक्षित कर्मचारी खेतों पर जाकर फसलों का क्रॉप सर्वे कर रहे हैं। खेतों में खड़ी फसल का चित्र, क्षेत्रफल आदि विवरण ऑनलाइन फीड किया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में 2959 गांवों के मौजों के 96329 गाटा का क्रॉप सर्वे डिजिटल किया जा रहा है। इसमें करीब 412 सर्वेयर, 60 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। खरीफ की फसल में ट्रायल के रूप में 10 गांव में डिजिटल सर्वे कराया गया था। अभी तक राजस्व विभाग की ओर से आकलन करके फसलों का विवरण भरा जाता था, लेकिन अब लेखपाल व अन्य कर्मचारी ऑफिस पर बैठकर नहीं खेत पर जाकर ही डिजिटल ई-क्रॉप सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन


- इसी आधार पर तैयारी होगी खसरा खतौनी
अफसरों के अनुसार ई-क्रॉप सर्वे के आधार पर ही किसानों के खेतों की खसरा और खतौनी डाटा तैयार की जाएगी। हर खेत में कौनसी फसल उगाई जा रही है।
- हर सीजन में होगा डिजिटल ई-क्रॉप सर्वे
कृषि विभाग विषय वस्तु विशेषज्ञ हरज्ञान सिंह ने बताया कि अनुसार जनपद में रबी, जायद और खरीफ की सभी फसलों का डिजिटल सर्वे होगा। इन सीजन में खेतों खड़ी सभी फसलों का चित्र समेत नाम आदि सब ऑनलाइन फीडिंग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रबी, खरीफ, जायद की फसलों क ई क्रॉप सर्वे होने से पारदर्शिता पूरी रहेगी। इससे किसान व विभाग दोनों के लिए अच्छा है। कृषि विभाग व राजस्व विभाग मिल कार्य को पूर्ण कर रहे हैं। -गिरीश चंद उप कृषि निदेशक

- यह सर्वे 15 फरवरी तक चलेगा। इसमें लेखपालों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ई क्रॉप एप के माध्यम से लाइव लोकेशन के जरिए खेत के फोटो के साथ डाटा फीड किया जाएगा। इसमें जिले में कौन सी फसल कितने क्षेत्रफल में है, यह तो दर्ज होगा ही। -अरविंद कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed