{"_id":"59fe06044f1c1bc8678b9476","slug":"duty-of-faith-set-by-devotees-on-kartik-purushima","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में विदुर कुटी पर गंगा स्नान मेले में स्नान करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदुरकुटी में कार्तिक पूर्णिमा पर भागीरथी के तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कई लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। शुक्रवार की रात से ही गंगा तट पर हर-हर गंगे के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी थी। दिन भर गंगा में श्रद्धालु डुबकी लगातेे रहे।
कार्तिक पूर्णिमा पर विदुर कुटी के सामने भागीरथी के तट पर लगे मेले में रात 12 बजे के बाद से श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगानी शुरू कर दी थी। गंगा के तट पर रात से लगी श्रद्धालुओं की भीड़ दोपहर तक जारी रही। गंगा तट पर हर-हर गंगे के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। शनिवार की शाम तक श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते रहे। मेले में कई लाख श्रद्धालुओं के आस्था की डुबकी लगाने का अनुमान है। श्रद्धालुओं ने खुलकर मेले का लुत्फ उठाया और खरीदारी भी की। मेले में देर रात तक पैदल व अपने वाहनों से श्रद्धालु मेले में पहुंच रहे थे। शनिवार को दिन निकलने से पहले बड़ी तादाद में श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचे और स्नान किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर खिचड़ी खाई। गंगा स्नान के दिन मेले में खिचड़ी खाने का धार्मिक महत्व माना जाता है। खिचड़ी का दान भी किया गया। मेले में शनिवार को युवाओं ने दिनभर कई खेलों का भी आनंद लिया। जिला पंचायत के अफसरों के मुताबिक इस बार मेला बहुत की सुंदर लगा था। गंगा बैराज पर भी बड़े मेले का आयोजन हुआ। सुबह से ही श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचने लगे थे। विदुर कुटी मेले में जहां देहात के श्रद्धालु ज्यादा तादाद में थे, वहीं गंगा बैराज पर शहरी क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद थे। बैराज पर स्नान करने के बाद श्रद्धालु अपने घरों को लौट आए। बालावाली गंगा तट पर मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से गंगा तट पर श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। शाम तक यह सिलसिला चलता रहा।
गंगा आरती और मंत्रोच्चार के साथ किया गंगा स्नान
कालागढ़ में कार्तिक पूर्णिमा पर कालागढ़ में स्टील ब्रिज के निकट प्राचीन शिव मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। गंगा आरती और मंत्रोच्चार के साथ गंगास्नान शुरू हुआ। भाजपा के जिला मंत्री दीपक मैंदोला ने रामगंगा नदी के तट पर पहुंचकर आरती में भाग लिया। आरती पंडित एसपी देवरानी ने कराई। विधिविधान के साथ बड़ी संख्या मे श्रृद्धालुओं ने रामगंगा नदी में डुबकी लगाई। इस अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर में बाबा जगीर सिंह, बाबा कालू सिंह आदि मौजूद रहे।मेले में सुरक्षा के लिए अफजलगढ़ और कालागढ़ थाने की पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
शनिवार को मेले से लौटने लगे लोग
विदुरकुटी के सामने लगा गंगा मेले से श्रद्धालु शनिवार को लौटने शुरू हो गए। शाम तक अधिकांश मेला खत्म हो गया था। मेले में कुछ श्रद्धालु व दुकानदार ही रह गए हैं। लौटते वक्त अपने वाहनों को दौड़ाने की श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही। मेले से लौटते वक्त श्रद्धालुओं ने विदुर कुटी मंदिर के दर्शन भी किए।