फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   drug dealer alleges police harassment

औषधि विक्रेता ने पुलिस उत्पीड़न का लगाया आरोप

Mon, 07 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
drug dealer alleges police harassment
अफजलगढ़। औषधि विक्रेता संघ कासमपुरगढ़ी की ओर से बस स्टैंड स्थित मंडप में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस की ओर से नारकोटिक्स की दवाईयों के उत्पीड़न किये जाने सहित अनेक समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिले के काफी संख्या में औषधि विक्रेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित औषधि विक्रेताओं की बैठक में वक्ताओं ने औषधि विक्रेताओं को एकजुट होकर रहने का आह्वान किया। साथ ही बताया कि चिकित्सक के पर्चे पर लिखी दवाईयों के अनुसार उन्हें नारकोटिक्स की दवाइयां भी रखनी पड़ती है , जिन दवाइयों को रखने को लेकर पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। जबकि चिकित्सक के रोगी को लिखे पर्चे के अनुसार उन्हें दवाई देनी होती है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने मौजूद औषधि विक्रेताओं से नशे की दवाईयों को नशेड़ी लोगों को न बेचने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि यदि कोई उनका फिर भी उत्पीड़न करता है तो वह एकजुट होकर समस्या का सामना करें और संगठन को अवगत कराये। इसके अलावा उन्होंने नारकोटिक्स की दवाईयों सहित पक्के बिल पर दवाइयां रखने को कहा। साथ ही कहा कि शासन की ओर से औषधि विक्रेताओं पर नए-नए कानून थोपे जा रहे है, जो सरासर गलत हैं। सरकार को चाहिए की वह औषधि विक्रेताओं के हित में भी कानून बनाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सुबोध कुमार, संतोष कुमार, महेंद्र सिंह अश्वनी शर्मा, इदंर सिंह चौहान, वीरपाल सिंह, अचल चौहान, सुनील कुमार, नागेंद्र सिंह, प्रमोद विश्नोई, अतुल जैन व जितेंद्र तोमर सहित जिलेभर से औषधि विक्रेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed