{"_id":"62e975b6ee12293c1a0573ea","slug":"dr-giriraj-and-hitesh-sharma-will-be-honored-bijnor-news-mrt599572646","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. गिरिराज और हितेश शर्मा होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. गिरिराज और हितेश शर्मा होंगे सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के साहित्य मनीषियों ने लेखन प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दोनों को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से वर्ष 2021 के लिए उत्कृष्ट प्रकाशन का सम्मान दिया गया है। जिले की दो साहित्य प्रतिभा सूबे की सम्मान सूची में शामिल हैं। इससे नए लेखक व साहित्यकारों को ऊर्जा मिलेगी।
उत्तर प्रदेश हिंदी साहित्य संस्थान द्वारा साहित्यकारों व लेखकों को लेखन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रकाशन के लिए सम्मान दिया जाता है। साहित्यकारों के चयन के लिए प्रदेश स्तर पर समिति गठित है। समिति ने वर्ष 2021 के लिए लेखन क्षेत्र के विभिन्न पुरस्कारों/ सम्मान का एलान कर दिया है। जिले की दो साहित्य प्रतिभाओं को सम्मान सूची में शामिल होने का गौरव मिला है। वर्धमान कॉलेज बिजनौर में हिंदी विभागाध्यक्ष रहे डॉ. गिरिराज शरण अग्रवाल को हिंदी गौरव सम्मान मिला है। अग्रवाल को पुरस्कार स्वरूप पांच लाख की धनराशि मिलेगी। वह हास्य व्यंग्य लेखक हैं। अग्रवाल आजकल अपनी पुत्री के पास गुरुग्राम में रहते हैं।
जिले के जाने माने एडवोकेट हितेश कुमार शर्मा को साहित्य भूषण सम्मान से नवाजा गया है। हितेश शर्मा की करीब बड़ी संख्या में हास्य, व्यंग्य, सामाजिक परिवेश पर पुस्तक प्रकाशित हैं। उन्हें पुरस्कार स्वरूप में भी ढाई लाख की धनराशि मिलेगी। साहित्य प्रेमियों का बधाई देने के लिए सिविल लाइंस स्थित उनके घर आवास पर तांता लगा है। उत्तर प्रदेश हिंदी साहित्य संस्थान की ओर से सम्मानित हितेश कुमार शर्मा व डॉ. गिरिराज शरण अग्रवाल समाज सेवा में भी अग्रणी हैं। दोनों समाज सेवी संस्था अंतरराष्ट्रीय रोटरी क्लब के मंडल 3100 के गवर्नर पद को सुशोभित कर चुके हैं। हितेश कुमार शर्मा आज भी ब्राह्मण सभा आदि विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हैं।