फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti celebrated with joy

हर्षोल्लास से मनाई डा. भीमराव आंबेडकर जयंती

Sun, 14 Apr 2019 11:50 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 14 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti celebrated with joy
विकास भवन में डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  जिले भर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की 128 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। लोगों को जागरूक कर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। कई जगह शोभायात्राएं निकाली गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर संविधान के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मोहल्ला बुखारा स्थित बुद्ध विहार से बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर जनकल्याण समिति की ओर से लोगों ने शोभायात्रा निकालकर बाबा साहेब का भावपूर्ण स्मरण किया। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह एडवोकेट ने किया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों कोतवाली तिराहा, शास्त्री चौक, सिविल लाइन, मुख्य डाकघर, रोडवेज बस स्टैंड आदि से होती हुई विकास भवन पहुंची और आंबेडकर पार्क में विशाल सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। पीतांबर सिंह के संचालन में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब सभी वर्गों के प्रिय थे। उन्होंने सभी वर्गों के उत्थान के लिए विकास कार्य किए। इस अवसर पर इंजीनियर मणिकांत सिंह, रिटायर एडीएम सीपी सिंह, विशंभर सिंह, देवेंद्र कुमार, गुलशन सिंह, हरिराज सिंह, चेतराम सिंह, आशाराम सिंह, सुशील कुमार, केके चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोहल्ला जाटान स्थित शास्त्री भवन में जन सामाजिक शैक्षिक प्रसार समिति ने बाबा साहेब का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। हरचरन लाल शास्त्री की अध्यक्षता और दीपक कुमार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में महेश चंद्र वाल्मीकि, संदीप पंवार, जितेंद्र भुईयार, मुकेश, अरुण, हितेश वाल्मीकि, राधेश्याम, राजन वाल्मीकि, सीमा, नीतू आदि मौजूद रहे। बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर डा. आंबेडकर के चित्र के सम्मुख मोमबत्ती जलाकर उनका जन्मदिवस मनाया गया। त्रिशरण एवं पंचशील का उच्चारण किया गया। गुलाब सिंह प्रजापति की अध्यक्षता और ब्रह्मपाल सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जितेंद्र सागर ने कहा कि बाबा साहेब ने नागरिकों को संवैधानिक अधिकार रूप से समान अधिकार दिलाए और महिलाओं को बराबरी का सम्मान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। गांव पेदी में भी बसपा की ओर से बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह, अरविंद कुमार, कामरान रिजवी, ब्रजवीर सिंह, जुगल किशोर, यादराम सिंह, अंकुर कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजवीर सिंह, कामेंद्र आदि रहे। राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत के तत्वावधान में मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय सचिव अशोक महारिया ने बाबा साहेब के जीवन चरित्र के बारे में लोगों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, सुमेर भारती, मुकेश, दीपक, धनीराम, अंकित, शिवप्रकाश, विनोद ढिंग्या, चंद्रप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता जन कल्याण समिति बिजनौर की ओर से संविधान निर्माता को याद किया गया। सभा में मनोज कुमार, कमल, सुशील, अशोक पाल, जौनी, मोहित, शारिक आदि अधिवक्ता रहे। नवाब का अहाता में डा. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। अध्यक्षता खैराती सिंह व संचालन राकेश कुमार ने किया। इस अवसर पर सुखराम सिंह, कृपाल सिंह, जगराम सिंह, श्याम सिंह, राजीव कुमार, चंद्रपाल सिंह, सुजीव कुमार, सुधा रानी, बबीता रानी आदि ने प्रतिभाग किया। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर कमलेश सभासद, ऊषा देवी, कुलदीप सिंह, शिवप्रकाश वाल्मीकि, संदीप कुमार राजवंश, शालू रानी, प्रदीप कुमार, धनीराम आदि मौजूद रहे।

मंडावर क्षेत्र के गांव गंजालपुर में भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर का जन्मोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि मास्टर जसराम सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान बनाकर सर्व समाज का कल्याण किया है। कार्यक्रम में मनोज कुमार, जसराम, ओमप्रकाश, रामनाथ, शीशराम, रामबहादुर, जसवंत, मुनेश, मुखराम, लायकराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed