फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dowry war

दहेज से हुई जंग तो जैमिन आई संग

Sat, 24 Nov 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Sat, 24 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dowry war
दहेज उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने वाली जैमिन। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में ठोकर खाकर तो सभी संभलते हैं, लेकिन ऐसे बहुत कम होते हैं जो खुद भी संभलते और दूसरों को संभालते हैं। ऐसा ही एक नाम है जैमिन चौधरी, जो दहेज के लिए ससुराल का उत्पीड़न झेलकर न सिर्फ अपने बूते खड़ी हुई, बल्कि ऐसी दूसरी पीड़ित महिलाओं के लिए भी ढाल बनी हुई हैं। अनेक महिलाओं को दहेज के उत्पीड़न से निजात दिला चुकी जैमिन कहीं आपसी संवाद से तो कहीं कानूनी कार्रवाई से दहेज के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं। इनके प्रयास से कई दंपतियों का फिर से मिलन हो चुका है।
विज्ञापन

किरतपुर कस्बे की रहने वाली जैमिन का निकाह करीब आठ साल पहले मोहल्ला कस्साबान के युवक से हुआ और खुशहाल वैवाहिक जीवन के सपने लेकर विदा हुई थी। लेकिन ससुराल की हकीकत इन सपनों को तोड़ने लगी। कुछ दिन बाद ही ससुरालवालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पांच लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर शादी के पांच महीने बाद ही ससुराल से निकाल दी गई। रोती हुई घर पहुंची और कुछ दिनों बाद पति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पति ने तलाक दिए बिना ही दूसरा निकाह कर लिया। जैमिन ने आसपास देखा तो दहेज पीड़ित महिलाओं की भीड़ मिली तो उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाने की ठानी और महिलाओं को जागरूक करना शुरू किया। कई मामलों में मध्यस्थता की और दंपतियों को मिलवाया। जहां ससुरालवाले नहीं माने तो उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। पुलिस के डर से इन परिवारों ने भी दहेज को छोड़कर अपनी बहुओं को अपना लिया। आज जैमिन पीड़ित महिलाओं के लिए आवाज बन गई हैं।
विज्ञापन

जैमिन के खिलाफ कई परिवारों ने आवाज भी उठाई। कई लोगों को महिलाओं के लिए चलाई जा रही उनकी मुहिम पसंद नहीं आई। उन्होंने विरोध किया, लेकिन जैमिन डटी रही।
हद तो तब हुई जब विरोध करने वाले भी अपने परिवार की बेटी का दहेज के लिए उत्पीड़न होने पर जैमिन के पास ही पहुंचे। जैमिन पर उनके ससुरालवाले कई बार हमले कर चुके हैं। एक बार तो चाकू से उनकी गर्दन तक रेत दी और केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया, लेकिन वह लगातार डटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed