{"_id":"61ad0ae3a89cb8363d2fff50","slug":"dowry-murder-report-against-four-including-husband-bijnor-news-mrt567758999","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट
हल्दौर। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, विवाहिता की मौत के बाद से ही आरोपी फरार हैं।
गांव नांगलजट के रहने वाले मोहित कुमार पुत्र रामपाल की शादी दो साल पहले हरिद्वार के चंडीघाट निवासी राजेंद्र सिंह की पुत्री प्रीति (25) के साथ हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार मोहित कुमार की दो पत्नियां है। प्रीति उसकी दूसरी पत्नी थी। विवाहिता के मायके वालों ने उसकी शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। मायके वालों का आरोप है कि उनकी पुत्री को उसके ससुराल वाले दहेज न लाने पर उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करते थे।
शनिवार को महिला का शव उसके घर के कमरे में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर विवाहिता के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मामले में पति मोहित कुमार, उसकी पहली पत्नी मनीषा देवी, ननद पूजा व अन्य दूसरी ननद के खिलाफ दहेज हत्या करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।