फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Double gate flyover jammed due to crowd of kanwariyas

नजीबाबाद में महा शिवरात्रि से पूर्व जगह-जगह लगा जाम

Mon, 28 Feb 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Double gate flyover jammed due to crowd of kanwariyas
नजीबाबाद के डबल फाटक फ्लाईओवर पर जाम में फंसे कांवड़िये। - फोटो : NAZIBABAD
कांवड़ियों की भीड़ से डबल फाटक फ्लाईओवर पर लगा जाम
विज्ञापन

नजीबाबाद। महा शिवरात्रि से एक दिन पूर्व शिवभक्तों की भीड़ उमड़ने से डबल फाटक फ्लाईओवर पर घंटों जाम लगा रहा। पुलिस को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार को कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्तों को कई स्थानों पर जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा। कोतवाली, नगीना, धामपुर, नहटौर, नूरपुर सहित आसपास के जनपदों के बड़ी संख्या में शिवभक्त एक दिन पूर्व कांवड़ लेकर क्षेत्र से गुजरे। पैदल, दुपहिया वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार शिवभक्त कांवड़ियों के सैलाब से नगर में जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई।
पुलिस दिनभर जाम को खुलवाने और कांवड़ यात्रा सुचारु कराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। डबल फाटक फ्लाईओवर पर दोपहर एक बजे से चार बजे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख चौराहों पर भी लगा जाम
नजीबाबाद। कृष्णा टाकीज चौराहा, जगन्नाथ चौक, मालगोदाम तिराहा, स्टेशन चौराहे पर भी कांवड़ यात्रा के चलते जाम की स्थिति से कांवड़ियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों में भी भारी भीड़ के चलते कई क्षेत्रों में रुक रुककर जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed