{"_id":"5e9893618ebc3e774b5e3928","slug":"dm-inspected-the-quarantine-center-bijnor-news-mrt4780189156","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया क्वारंटीन केंद्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया क्वारंटीन केंद्र का निरीक्षण
विज्ञापन

बिजनौर, नगीना। जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने बृहस्पतिवार शाम छह बजे क्वांरटीन केंद्र लाला राधेश्याम महिला महाविद्यालय में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया।
तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया की एलआरएस महिला महाविद्यालय के आइसोलेशन वार्ड में इस समय 35 लोगों को क्वांरटीन किया गया है। डीएम ने एसडीएम वीरेंद्र मौर्य से महाविद्यालय के आइसोलेशन वार्ड में मौजूद मरीजों एवं उनको दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। नगीना से जिलाधिकारी रायपुर सादात निरीक्षण के लिए चले गए। इससे पूर्व एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य एवं तहसीलदार हामिद हुसैन ने लाला राधेश्याम महिला महाविद्यालय में प्रशासन द्वारा बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह से एलआरएस महिला महाविद्यालय के आसपास, अंदर एवं बाहर पूरी तरह महाविद्यालय को लगातार सैनिटाइज तथा फागिंग कराने तथा सफाई कर्मचारियों को पूरी ड्रेस के साथ काम पर लगाने के निर्देश दिए।