फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM angry on reducing sugarcane payment from standard

बिजनौर : गन्ना भुगतान मानक से कम करने पर डीएम नाराज

Sat, 04 Mar 2023 09:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 04 Mar 2023 09:26 AM IST
विज्ञापन
DM angry on reducing sugarcane payment from standard
बिजनौर कलक्ट्रेट में चीनी मिल अधिकारियों की बैठक लेते डीएम उमेश मिश्रा।
- चेतावनी : अगले पेराई सत्र में गन्ना क्रय केंद्र कर दिए जाएंगे कम
विज्ञापन

- डीसीओ को बिलाई मिल के चीनी स्टाॅक का निरीक्षण करने के दिए निर्देश
फोटो-18
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिलाई चीनी मिल की ओर से मानक से बहुत कम गन्ना मूल्य भुगतान करने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने चीनी मिल के प्रबंधक को चेतावनी दी है कि यदि वर्तमान गन्ना सत्र में मानक के अनुरूप गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया तो आगामी पेराई सत्र में गन्ना क्रय केंद्र कम कर दिए जाएंगे।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शुक्रवार शाम पांच बजे आवासीय कार्यालय कक्ष में गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा बैठक की। डीएम ने डीसीओ पीएन सिंह को यह भी निर्देश दिए कि बिलाई चीनी मिल में चीनी के स्टॉक और प्रशासनिक यूनिट का भी निरीक्षण करें। समीक्षा के दौरान डीएम ने बुंदकी, धामपुर, चांदपुर, स्योहारा, द्वारिकेश, बरकातपुर एवं बहादरपुर चीनी मिल द्वारा कुल गन्ना क्रय के सापेक्ष अच्छा भुगतान करने पर मिल अफसरों को बधाई दी। डीसीओ को निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर किसानों को समयपूर्वक उनके गन्ना मूल्य का भुगतान कराएं।
विज्ञापन

इस कार्य में अनावश्यक रूप से विलंब करने वाले चीनी मिल प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाएं। जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि जनपद का औसत गन्ना मूल्य भुगतान 86 प्रतिशत हो गया है। बिलाई चीनी मिल चालू पेराई सत्र में खरीदे गन्ने का 15 प्रतिशत ही गन्ना मूल्य भुगतान कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed