फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Diwali celebrated by making Rangoli in schools

विद्यालयों में रंगोली बनाकर मनाई दिवाली

Tue, 02 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Diwali celebrated by making Rangoli in schools
मंडावली के डीपीएस स्कूल में रंगोली बनाते विद्यार्थी। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद/जलालाबाद। क्षेत्र के विद्यालयों में धूमधाम से दिवाली पर्व मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर ग्रीन और क्लीन दिवाली मनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

वालिया ग्लोबल एकेडमी के प्रबंधक कमल कांत बालिया, इंदु वालिया, रमाकांत वालिया, रुचिका वालिया के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर दिवाली मनाई। प्रधानाचार्य एसपी तिवारी की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं ने प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

एसडीएम पब्लिक स्कूल कमालपुर खाईखेड़ी में प्रधानाचार्य पूनम राजपूत और उप-प्रधानाचार्य रिमझिम बलूनी की देेखरेख में कैंडल व रंगोली प्रतियोगिता हुई। कैंडल प्रतियोगिता में रिदम ने प्रथम, शिवांग ने द्वितीय, तनिष्क ने तृतीय और रंगोली में कक्षा छह के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र के डीपीएस स्कूल मिर्जापुर में छात्र-छात्राओं ने रंग बिरंगी रंगोली बनाई। प्रधानाचार्य रावेंद्र सिंह ने आकर्षक रंगोली बनाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिए। नजीबाबाद प्राइवेट आईटीआई के संचालक रिजवान निजामी और प्रधानाचार्य सोनू सिंह की देखरेख में छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर मतदान के प्रति जागरूक किया। साहू छजमलदास रामरक्षपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई। तरुण वर्ग में पलक, हिमांशी, मुस्कान, किशोर वर्ग में अन्नू, शगुन और बाल वर्ग में भूमि, यशिका, नीलम, अनन्या ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed