फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District residents happy with Meghna's superb bowling

मेघना की शानदार गेंदबाजी से जिलेवासी खुश

Mon, 04 Jul 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
District residents happy with Meghna's superb bowling
मेघना की शानदार गेंदबाजी से जिलेवासी खुश
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। श्रीलंका में चल रही एक दिवसीय मैचों की शृंखला में भारत की टीम ने श्रीलंका की टीम को 10 विकेट से हरा दिया। इस ऐतिहासिक जीत का हिस्सा कोतवाली देहात की बेटी मेघना सिंह भी रही जिसने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए और 1 रन आउट भी किया। श्रीलंका के पल्लीकल मैदान में खेले गए दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 173 रन पर आउट हो गई। मेघना के शानदार गेंदबाजी से जिलेवासी खुश हैं।

भारत की ओर से मेघना सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 43 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए इसके अतिरिक्त मेघना ने सटीक थ्रो से एक खिलाड़ी को रन आउट भी किया। जवाब में भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना तथा शेफाली शर्मा की शानदार बल्लेबाजी के दम पर श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम की जीत पर कोतवाली देहात में मेघना के घर पर जमकर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने मेघना के घर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। मेघना के दादाजी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पहले मैच में मेघना ने 8 ओवर में 23 रन दिए थे लेकिन उसे कोई भी विकेट प्राप्त नहीं हुआ था, लेकिन इस मैच में उसने शानदार प्रदर्शन किया और दो बल्लेबाजों को आउट किया जिसमें श्रीलंका की कप्तान अटापट्टू का विकेट भी शामिल है। प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मेघना की गेंद पर दो कैच भी छूटे अन्यथा मेघना का रिकॉर्ड और भी शानदार हो जाता। मेघना की गेंदबाजी में निरंतर सुधार हो रहा है। मेघना के शानदार प्रदर्शन पर कोतवाली देहात में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed