फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District reached top-3 in payment through AEPS

एईपीएस से पेमेंट में टॉप-3 में पहुंचा जनपद

Sat, 16 May 2020 09:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
District reached top-3 in payment through AEPS
एईपीएस से पेमेंट में टॉप-3 में पहुंचा जनपद
विज्ञापन

बिजनौर। डाक विभाग की ओर से शुरू की गई आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम यानी एईपीएस के अंतर्गत विभिन्न बैंकों अथवा डाकघरों के उपभोक्ताओं को दस हजार रुपये तक घरों पर पहुंचकर भुगतान करने में बिजनौर डाक मंडल प्रदेश में तीसरे और बरेली मंडल में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

देश भर में 25 मार्च से लॉकडाउन है। केवल आवश्यक सेवाएं ही जारी हैं। अन्य सभी कामकाज बंद हैं। लोगों को बैंकों तक न आना पड़े और लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने घरों पर ही रहें। चीफ पोस्ट मास्टर जनरल लखनऊ के निर्देश पर 11 मई को महा लॉग इन डे मनाया गया था। जिले भर के सभी 303 डाकघरों को कम से कम दस हजार बैंक अथवा डाकघरों के उपभोक्ताओं को उनके घरों पर दस हजार रुपये तक का भुगतान करने के निर्देश दिये गए थे। डाक अधीक्षक राधेश्याम शर्मा के अनुसार डाक विभाग ने आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम यानी एईपीएस योजना की शुरुआत की थी। इसके अंतर्गत देश के किसी भी बैंक अथवा डाकघर के उपभोक्ता को अपने नजदीकी डाकघर में कॉल करनी होती है। इसके बाद डाकिया इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर पहुंचता है और अंगूठा लगाते ही दस हजार रुपये तक का लेनदेन कर सकता है। बशर्ते संबंधित खाताधारक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। डाक अधीक्षक ने बताया कि जिले में कुल 303 डाकघरों के डाकियों द्वारा इस योजना के तहत करीब 31 हजार 994 ग्राहकों को दस हजार रुपये तक के अंदर लगभग चार करोड़ 17 लाख रुपये की होम डिलीवरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed