फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District Judge determined the scope of the judges

जिला जज ने जजों के कार्यक्षेत्र का किया निर्धारण

Mon, 04 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
District Judge determined the scope of the judges
जिला जज ने जजों के कार्यक्षेत्र का किया निर्धारण
विज्ञापन

बिजनौर। जिला जज एमपी सिंह ने हाईकोर्ट के नोटिफिकेशन के बाद न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र का निर्धारण कर दिया है।
जिला जज की ओर से जारी आदेश के अनुसार बाराबंकी से स्थानांतरित होकर आए रामअवतार यादव को एडीजे कोर्ट नंबर एक का कार्यभार सौंपा गया है। वे डस्ट एंड कास्मेटिक के वादों की सुनवाई भी करेंगे। इटावा से स्थानांतरित होकर आए अवधेश कुमार को स्पेशल जज एससी एसटी एक्ट बनाया गया है। स्पेशल जज ईसी एक्ट हनी गोयल अब एडीजे कोर्ट नंबर तीन का कार्यभार देखेंगे। बिजनौर में ही तैनात एडीजे डॉ. विजय कुमार को स्पेशल जज ईसी एक्ट बनाया गया है। लखीमपुर खीरी से आए रामलाल एडिशनल सेशन जज पोक्सो एक्ट का कार्यभार संभालेंगे। जौनपुर से आए प्रकाश चंद शुक्ला को एडीजे कोर्ट नंबर पांच का कार्यभार सौंपा गया है, जो गैंगस्टर के मामलों की भी सुनवाई करेंगे। आजमगढ़ से आए एडीजे खुशतर दानिश को एडीजे फास्ट ट्रैक बनाया गया है। जोकि महिला उत्पीड़न और एनडीपीएस के मामलों की सुनवाई भी करेंगे। प्रथम अपर सीजेएम शारिब अली को सीजेएम बनाया गया है। प्राधिकरण के सचिव शिवानंद गुप्ता को सिविल जज सीनियर डिवीजन बनाया गया है। एडिशनल सिविल जज अभिनव यादव को प्रथम अपर सीजेएम बनाया गया है। आदित्य सिंह सिविल जज एडी चांदपुर का कामकाज देखेंगे। एडिशनल सिविल जज कोर्ट नंबर पांच महीमा सिंह को एडिशनल सिविल जज नगीना बनाकर भेजा गया है। बिजनौर में तैनात अन्नपूर्णा को सिविल जज जूनियर डिविजन एफटीसी बनाया गया है। मीनाक्षी सिविल जज एफटीसी सेकंड से एफटीसी फर्स्ट बनाया गया है। पूजा शर्मा को एफटीसी फर्स्ट से एसीजे जेडी कोर्ट नंबर चार में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed