{"_id":"5ff208cc8ebc3e3c554fc13a","slug":"district-farmers-are-in-agitation-even-in-rain-bijnor-news-mrt5187539183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में भी आंदोलन में जमे हैं जिले के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भी आंदोलन में जमे हैं जिले के किसान
विज्ञापन
दिल्ली सीमा पर बारिश के दौरान आंदोनल में शामिल बिजनौर के किसान।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश में भी आंदोलन में जमे हैं जिले के किसान
बिजनौर। झमाझम बारिश और हवा के थपेड़ों के बीच भी जिले के किसान दिल्ली सीमा पर चल रहे आंदोलन में जमे हुए हैं। किसान एमएसपी लागू होने पर ही आंदोलन खत्म करने की बात कह रहे हैं।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन जिलाध्यक्ष विनोद कुमार व वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा के नेतृत्व में एक हजार से ज्यादा किसान दिल्ली गए थे। किसान दिल्ली के पास गाजीपुर बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं और वहां टेंट लगा रखे हैं। कैलाश लांबा ने बताया कि रविवार तड़के पांच बजे से बारिश होने लगी थी। किसानों ने टेंट लगा रखे थे, लेकिन उन पर ऊपर से पॉलिथीन नहीं ढकी थी। बारिश के बाद से किसानों के टेंट से लगातार पानी टपकता रहा। कई किसानों के लिहाफ आदि सामान भी भीग गया। कई टेंट में अंदर तक पानी की बौछार आ गईं। बाद में दोपहर को टेंट पर पॉलिथीन बिछा दी गई। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बारिश और ठंडी हवा के झोंकों से ठंड और बढ़ गई है। बारिश से भी किसानों का उत्साह कम नहीं होगा। फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिकने की गारंटी के लिए किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में जिले के वेदप्रकाश सिंह, अंकुर चौधरी, जितेंद्र कुमार, शकील अहमद, राजपाल सिंह, करतार सिंह आदि किसान शामिल हैं।