फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Distribution of TRAI bicycles and blankets to PwDs

दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल और कंबलों का किया वितरण

Fri, 04 Dec 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Distribution of TRAI bicycles and blankets to PwDs
बिजनौर में दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरित करते डीएम रमाकांत पांडेय। - फोटो : BIJNOR
दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल और कंबलों का किया वितरण
विज्ञापन

बिजनौर/बढ़ापुर। प्रशासन की ओर से दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण वितरित किए गए। डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा दिव्यांग समाज का अंग हैं। इनको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।
विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में 35 दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल दी गई। जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी के एम सिंह ने बताया चालू सत्र में 66 ट्राई साइकिल वितरित हुई हैं। लॉकडाउन के कारण सहायता उपकरण देने का काम प्रभावित हुआ था। बताया जल्द ही बड़े स्तर पर ट्राई साइकिल बांटी जाएगी। आवेदक 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हो। बीपीएल श्रेणी में हो। साथ ही तीन साल से ट्राई साइकिल नहीं मिली हो। इस दौरान सीडीओ केपी सिंह, सीवीओ भूपेंद्र सिंह, डीपीआरओ सतीश कुमार, दिव्यांग कल्याण अधिकारी के एम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर बढ़ापुर में नगर पंचायत में दिव्यांगों व बुजुर्गों को कंबल समेत अन्य सामग्री वितरित की गई। मुख्य वक्ता एसडीएम नगीना घनश्याम वर्मा ने कहा दिव्यांग जन स्वयं को दिव्यांग समझकर हीन भावना का शिकार होने से बचे। नगर पंचायत के ईओ सेवाराम राजभर ने कहा दिव्यांग जन सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं व योजनाओं को लाभ उठाए। इस अवसर पर दिव्यांग एवं बुजुर्गों अलका, अब्दुल्ला, कमलेश देवी, सलीम अहमद, मोहम्मद जावेद, मनोहर सिंह, शकुंतला देवी, जावेद अहमद, संगीता व पूनम आदि को फूलमालाओं से सम्मानित कर उन्हें कंबल, सैनिटाइजर, साबुन, फूल, मास्क व मिष्ठान वितरित किए गए। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद आबिद, थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह, पूर्व अध्यक्ष शराफत हुसैन, रामकुमार शेखावत, लक्ष्मण सिंह प्रजापति व नितिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 लिहाफ, दस व्हीलचेयर और बीस बैसाखी बांटे
स्योहारा। विश्व दिव्यांग दिवस पर राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा दिव्यांगों को 500 लिहाफ, व्हीलचेयर व अन्य उपकरण का वितरण किए गए।
पारकर पब्लिक स्कूल बुढ़नपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा द्वारा ने दिव्यांगों, वृद्ध, विधवा, गरीब मजदूरों को 500 लिहाफ एवं दिव्यांगों को 10 व्हीलचेयर, 20 बैसाखी अन्य उपकरण वितरित किए। मुख्य अतिथि धामपुर क्षेत्र विधायक पुत्र प्रियंकर राणा विधायक पुत्र धामपुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय अग्रवाल, स्योहारा नगर पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील, समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार वर्मा अवध शुगर मिल महाप्रबंधक सुखबीर सिंह के हाथों से दिया गया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी रियासत राजा, प्रदेश प्रभारी सदाकत अली, ज्ञानेंद्र तोमर, मोहम्मद इंतजार, हिना आनंद, मोहम्मद आकिल, जाकिर, इकबाल अली, सुनील, साहेआलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed