फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dharna continues for payment of outstanding sugarcane price

Bijnor News: बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए धरना जारी

Sun, 01 Jan 2023 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Dharna continues for payment of outstanding sugarcane price
हल्दौर में बिलाई शुगर मिल पर धरने पर बैठे भाकियू चढूनी के कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए धरना जारी
विज्ञापन

हल्दौर। भाकियू चढूनी के कार्यकर्ताओं की ओर से बिलाई चीनी मिल पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें पिछले और इस पेराई सत्र के गन्ने का एक मुश्त बकाया भुगतान की मांग उठाई गई। भुगतान नहीं मिलने पर पांच जनवरी को मिल बंद करने की चेतावनी दी है। किसानों ने मिल के प्रशासनिक अधिकारियों को अपने बीच बैठा लिया।
रविवार को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिलाध्यक्ष छतरपाल सिंह व युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार की अगुवाई में किसान बिलाई चीनी मिल में एकत्र हुए। संगठन के कार्यकर्ताओं ने गन्ने का समस्त बकाया भुगतान कराए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मुख्य गेट पर स्थित किसान घसीटा सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिलाई चीनी मिल गन्ने का समस्त बकाया भुगतान नहीं करते हुए उनका शोषण करने में लगी हुई है। अतुल कुमार ने कहा कि मिल ने किसानों के गन्ने का पांच जनवरी तक समस्त बकाया भुगतान नहीं किया गया तो कोई भी किसान मिल को गन्ना नहीं देगा।
विज्ञापन

सूचना पाकर मिल के गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक सिताब सिंह मौके पर पहुंचे। किसानों ने दोनों मिल अधिकारियों को अपने बीच बैठा लिया। मिल अधिकारियों ने किसानों के समस्त बकाया भुगतान 31 जनवरी तक देने का वादा किया। जिससे किसान संतुष्ट नहीं हुए। किसानों का कहना है कि मिल अधिकारी किसानों के गन्ने का समस्त बकाया का आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन हर बार वह अपने किए गए वादों से मुकर जाते हैं। कार्यकर्ताओं ने बिलाई चीनी मिल पर किसानों के पिछले व आगामी पेराई सत्र का एक मुश्त भुगतान न किए जाने पर आगामी पांच जनवरी को संगठन मिल बंद करने पर बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन व प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष धूम सिंह, मनोज चौधरी, देवेंद्र कुमार, नितिन कुमार, बिट्टू, शीशराम, सोमपाल, मंगत सिंह, राकेश कुमार, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन विकास कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed