फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Devotees took a dip of faith in Ganga

Bijnor News: श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 27 Nov 2023 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Devotees took a dip of faith in Ganga
नांगल गंगा स्नान मेला
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने पिंड दान और बच्चों के मुंडन कराए

संवाद न्यूज एजेंसी

नांगलसोती। कार्तिक पूर्णिमा पर नांगल गंगा स्नान मेले में परंपरागत पूजा-अर्चना और गंगा आरती के साथ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने पिंड दान और बच्चों के मुंडन कराकर मां गंगा से सुख-समृद्धि की कामना की।
नांगल का गंगा स्नान मेला उत्तराखंड क्षेत्र में लगने पर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह दिखा। गंगाघाट पर सोमवार को तड़के बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। पंडित अरविंद शुक्ला ने श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विधि विधान से मां गंगा का पूजन व आरती की। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती के बाद आस्था की डुबकी लगाकर कार्तिक पूर्णिमा पर्व का पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने पूर्वजों के पिंडदान किए।
विज्ञापन

सीओ ने किया निरीक्षण
सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने नांगल थानाध्यक्ष अशोक कुमार, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह और मेला कमेटी पदाधिकारियों के साथ मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेला समिति और पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। गोताखोर और पुलिस की व्यापक व्यवस्था रही। इसके बाद सीओ और अन्य पुलिसकर्मियों ने भी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने उठाया मेले का लुत्फ
गंगा स्नान मेले का श्रद्धालुओं ने खूब लुत्फ उठाया। बच्चों ने झूला झूला और चाट-पकौड़ी खाईं। महिलाओं ने मीना बाजार में जमकर खरीददारी की। स्वास्थ्य विभाग, भाकियू और मेला समिति ने शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed