फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Devotees take a dip of faith on Ganga Dussehra

Bijnor News: गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 31 May 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 31 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip of faith on Ganga Dussehra
- जिले में गंगा घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया स्नान
विज्ञापन

- स्नान कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए की पूजा अर्चना
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में गंगा दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गंगा बैराज सहित अन्य घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान कर लोगों ने परिवार की सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की। साथ ही ब्राह्मणों को अन्न, वस्त्र आदि का दान किया। गंगा दशहरा को लेकर बैराज घाट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

मां गंगा ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को हस्त नक्षत्र में स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। उनके अवतरण दिवस को गंगा दशहरा पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस बार गंगा दशहरा का पर्व 30 मई को मनाया गया। मंगलवार को गंगा दशहरा के अवसर पर सुबह चार बजे से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस दौरा घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। स्नान करते समय श्रद्धालुओं ने मां गंगा के जयकारे लगाए। बिजनौर में नांगलसोती, बालावाली, रावली, बैराज, जलालपुर, गंज आदि घाटों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
विज्ञापन

पंडित नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि आज के दिन स्नान का विशेष महत्व होता है। इसलिए बैराज पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना भी की। बैराज पर मेला भी लगाया गया था। गंगा स्नान को लेकर बैराज पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की। जिससे जाम की समस्या न हो। गाड़ियों के खड़े करने के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed