{"_id":"64c7fbaf11d4edeaa909a417","slug":"devotees-performed-jalabhishek-in-shiva-temples-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-8156-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Mon, 31 Jul 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो
बिजनौर। सावन माह के चौथे सोमवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर में शिवलिंग की पूजा अर्चना व जलाभिषेक कर अपने परिवार की सुख समृद्धि व निरोगी काया की कामना की। हर सोमवार को शिवालयों में पहुंचकर विधि विधान पूरा कर रहे हैं। बिजनौर शहर में चक्कर रोड स्थित कुटिया कालोनी, बाबा हरि हर मंदिर, गीता नगरी, आदमपुर रोड स्थित मंदिरों पर श्रद्धालुओं की लाइन सुबह सवेरे से ही लग गई थी। सावन माह में महिलाएं व पुरुष हर सोमवार का व्रत रखते हैं। मंदिर जाकर व घर पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान से प्रार्थना करते हैं।