फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Development works worth crores of rupees approved in the board meeting

Bijnor News: बोर्ड की बैठक में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों पर लगी मुहर

Wed, 17 Jan 2024 11:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 17 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Development works worth crores of rupees approved in the board meeting
बिजनौर, नूरपुर। नगरपालिका परिषद के शहीद भगत सिंह सभागार में पालिका अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक बुलाई गई जिसमें पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए आय व्यय का अनुमोदन पेश किया। साथ ही सर्वसम्मति से करोड़ों रुपये के विकास कार्यों पर मुहर लगी।
विज्ञापन

बैठक में ईओ संतोष मिश्रा द्वारा नगर में कराए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया। जिसमें चांदपुर तिराहे पर तिरंगा झंडा लगाने व पार्क का सुंदरीकरण करने, रैन बसेरे का संचालन करने, सर्दी में अलाव जलाने के लिए सूखी लकड़ी क्रय करने के अलावा नगर में दो सस्ता गल्ला मॉडल शॉप का निर्माण, चौराहों का नामकरण व मूर्ति स्थापित करने, खसरा संख्या 595 की चहारदीवारी, पेयजल व शौचालय निर्माण, ई-रिक्शा स्टैंड बनाने का प्रस्ताव पास दिया गया। इसके अलावा खसरा संख्या 624 का चिह्नीकरण कराकर चहारदीवारी बनाने, कार्यालय प्रयोग हेतु कंप्यूटर सेट क्रय करने, आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बर्तन क्रय करने, करों की दरों का पुनरीक्षण करने, जीआईएस सर्वे कराने तथा निकाय स्तर की सेवाओं को आनलाइन कराने, मोबाइल शौचालय क्रय करने, बुध बाजार के पास फड़ लगाने वालों के लिए रैलिंग व चबूतरे बनाने, मछली बाजार में मुक्त कराई गई सार्वजनिक भूमि का सौन्दर्यकरण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया।
विज्ञापन

बैठक में कैलाश सिंह, अरविंद, दिनेश कुमार, ऋषभ देव राजा, नीतू, निपेन्द्र कुमार, इंद्रजीत सिंह, गुरमीत, सिराजुद्दीन, मुसर्रत जहां, फहमीदा बेगम, फरीदा खातून, फुरकान अहमद, नसीम, नाजिया परवीन, फरहाना, वसीम, आफ़ताब आदि मौजूद रहे।

टूटा बोर्ड और नाले में गिरी पड़ी कार । संवाद

टूटा बोर्ड और नाले में गिरी पड़ी कार । संवाद

टूटा बोर्ड और नाले में गिरी पड़ी कार । संवाद

टूटा बोर्ड और नाले में गिरी पड़ी कार । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed