{"_id":"604129ab8ebc3e769e7147af","slug":"desi-ghee-and-milk-distribution-started-at-anganwadi-centers-dhampur-news-mrt5283629117","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्रों पर देसी घी और दूध वितरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्रों पर देसी घी और दूध वितरण शुरू
विज्ञापन

धामपुर। कुपोषण मिटाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों, नौनिहालों, गर्भवतियों व धात्री महिलाओं को देसी घी और दूध वितरण शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के माध्यम से घर घर जाकर दूध और देसी घी का वितरण किया जाएगा। अभी सोयाबीन, दलिया और चने की आपूर्ति नहीं होगी।
बाल विकास विभाग के प्रभारी सीडीपीओ हेमलता सैनी ने बताया कि ब्लाक अल्हैपुर में कुल 299 आंगनबाड़ी सेंटरों पर 27733 लाभार्थी है। इनमें धात्री महिलाएं, छह माह से तीन साल तक और तीन साल से छह साल तक के कुपोषित बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार 450 ग्राम के 19905 व 900 ग्राम के 693 देसी घी के पैकेट, 750 ग्राम वजन के 6382 पैकेट व 400 ग्राम वजन के करीब 16638 सूखे दूध के पैकेट परियोजना को प्राप्त हुए हैं। जिनका बुधवार से वितरण कराने का काम शुरू कर दिया गया है। वितरण सरकार के आदेश पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।
बताया कि छह माह से छह साल तक के बच्चों को 400 ग्राम दूध, 450 ग्राम देसी घी माह में एक बार दिया जाएगा। गर्भवती और धात्री महिलाओं को भी माह में एक बार निर्धारित मात्रा में देसी घी और दूध दिया जाएगा। सोयाबीन, चना और दलिया तब वितरित होगा। जब सरकार की ओर से इसकी आवक हो जाएगी। इससे पहले केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषाहार दिया जाता था।