{"_id":"6102ee228ebc3e584d00b94b","slug":"department-of-posts-will-celebrate-mahalogin-day-today-bijnor-news-mrt549614280","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज महालॉग इन डे मनाएगा डाक विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज महालॉग इन डे मनाएगा डाक विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज महालॉग इन डे मनाएगा डाक विभाग
बिजनौर। कोरोना महामारी के कारण बैंक तक जाने में असमर्थ लोगों को उनके घरों पर जाकर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) का खाता खोलने के लिए शुक्रवार को पूरे जनपद में 258 शाखा डाकघरों तथा 43 उप डाकघरों में महालॉग इन डे मनाया जाएगा।
30 जुलाई को देश भर के सभी डाक मंडलों में एक साथ महा लॉगिन डे मनाया जाएगा। इस दौरान बिजनौर मंडल के 258 शाखा डाकघरों के सभी शाखा डाकपालों, लगभग 53 सहायक डाकपालों, 43 उप डाकघरों के पोस्टमैन के द्वारा घर-घर जाकर आईपीपीबी के खाते खोले जाएंगे। सभी डाकघरों अथवा बैंकों के खाताधारकों को दस हजार रुपये की धनराशि आहरित कर उनके घरों पर ही मुहैया कराई जाएगी। डाक अधीक्षक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आईपीपीबी खाता मात्र आधार कार्ड द्वारा खोला जा सकता है। जिस व्यक्ति, मजदूर, किसान, व्यापारी को किसी भी बैंक में खाता और वह आईपीपीबी बैंक में खाता खुलवाकर अपने किसी भी बैंक में इस खाते के माध्यम से पैसा भेज सकता है। साथ ही किसी भी बैंक के खाते से आईपीपीबी खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।
कोई खाताधारक बैंक अथवा डाकघर में नहीं जाना चाहता और उसका खाता आधार कार्ड से लिंक है, तो वह अपने नजदीकि शाखा डाकघर के शाखा डाकपाल से फोन पर अथवा मिलकर अवकाश के दिन भी आईपीपीबी का खाता खुलवा सकता है और रुपये निकाल अथवा जमा कर सकता है। उन्होंने बताया कि आईपीपीबी खाते को मात्र 100 रुपये से खुलवाया जा सकता है। इसके माध्यम से घर बैठे ही अपने सुकन्या, आरडी, पीएफ, खाते में धनराशि जमा कर सकते हैं। इसके अलावा घर बैठे टीवी, मोबाइल रिचार्ज, टेलीफोन, गैस, पानी, बिजली, बीमा प्रीमियम आदि के बिल का भुगतान कर सकते हैं।