फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration on construction of decaying road

खस्ताहाल मार्ग की निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन

Sun, 19 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on construction of decaying road
खस्ताहाल मार्ग की निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कादराबाद। गांव चोहड़वाला में वर्षा का पानी भर जाने से मार्ग पर निकलना दुश्वार हो रहा है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने लोनिवि के विरुद्ध प्रदर्शन कर सड़क के नव निर्माण की मांग की है।

ग्रामीण महेश, नफीस इस्लामुद्दीन, मेघनाथ सिंह, अनवर, दिलशाद आदि का कहना है कि शासन के तमाम प्रयासों के बावजूद सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो पा रही है। मानकों के अनुरूप लागत न लगने से सड़के कुछ समय बीतने पर बदहाल हो रही है। यह हाल गांव चोहड़वाला में लगभग दो किलोमोटर मार्ग का है। इस सड़क का निर्माण करीब ढाई वर्ष पूर्व हुआ था। जिस पर लगभग एक माह पूर्व ही गड्ढा मुक्ति अभियान के चलते मरम्मत कार्य कराया गया है। गुरुवार को हुई एक दिन की वर्षा ने सड़क पर जगह जगह पानी भर दिया है। आरोप है कि एक माह पूर्व सड़क की मरम्मत के नाम पर गड्ढो में मोटे पत्थर डाल कर कार्य की इतिश्री कर दी गई। इस मार्ग से सैकड़ों वाहन तथा राहगीर रोज अपने दैनिक कार्यों को निकलते है। साथ ही गन्ने के वाहन गुजरते है। जिससे आवागमन में राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों ने लोनिवि अधिकारियों से मार्ग को दोबारा बनाए जाने की मांग की है। उधर जेई ज्ञानचंद का कहना है कि सड़क का नवनिर्माण अभी नहीं कराया जा सकता है। उच्चाधिकारियों के आदेश मिलने पर ही यह कार्य कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed