{"_id":"62740e8f447f4b3718787808","slug":"demonstration-of-bku-lokshakti-regarding-demands-nazibabad-news-mrt587368498","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर भाकियू लोकशक्ति का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर भाकियू लोकशक्ति का धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
नजीबाबाद में तहसीलदार गोपेश तिवारी को ज्ञापन सौंपते किसान।
- फोटो : NAZIBABAD
मांगों को लेकर भाकियू लोकशक्ति का धरना प्रदर्शन
नजीबाबाद। अंधाधुंध बिजली कटौती और किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर भाकियू लोकशक्ति ने प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित विभिन्न मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। वीर सिंह सहरावत ने कहा कि किसान साल भर समस्याओं से घिरा रहता है, लेकिन उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता। समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया जाता, सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं दी जाती है।
कार्यकर्ताओं ने फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली देने, 14 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान कराने, एसएसपी को गारंटी कानून बनाने, चीनी मिल गेट और क्रय केंद्रों पर घटतौली बंद कराने, किसानों का बैंक कर्ज माफ करने, खादर में कटान रोकने के लिए तटबंध बनाने आदि मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। धरना प्रदर्शन में चौ. पद्म सिंह, जग्गन अली, अंबरीश चौधरी, रामकुमार, सुखवीर, देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, शीशपाल, नागेंद्र चौधरी, अभिनव, दयाराम, सरदार जरनैल, गजराज, लक्ष्मण सिंह, ललित आदि मौजूद रहे।