{"_id":"64120f93a8043d4e5b0232d4","slug":"demonstrated-skill-at-kaushal-haat-fair-bijnor-news-c-14-1-155189-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - कौशल हाॅट मेले में किया हुनर का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - कौशल हाॅट मेले में किया हुनर का प्रदर्शन
Thu, 16 Mar 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
- सभी विभागों के विद्यार्थियों ने दुकान लगाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया
फोटो-4
बिजनौर। कृष्णा कॉलेज में एक दिवसीय कौशल हॉट मेले का आयोजन हुआ। मेले में सभी विभागों के विद्यार्थियों ने दुकान लगाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। भारत आयुर्वेद का घर, भारतीय वास्तुकला, प्रदूषण आदि पर मॉडल प्रस्तुत किए गए।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद और कृष्णा कॉलेज ने मिलकर इस मेले का आयोजन किया। मेले में गृह विज्ञान विभाग, वाणिज्य विभाग सहित कई विभागों ने प्रतिभाग किया। प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि कृष्णा कॉलेज ग्रुप के कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ, कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस, कृष्णा इंस्टिट्यूट व कृष्णा फार्मेसी कॉलेज को रैंकिंग सर्वे में सम्मलित किया है। इस सर्वे का आधार कैंपस हरित, सतही जल संचयन, छत पर जल संचयन, छत पर सोलर पैनल तकनीकी, कचरा प्रबंधन को बनाया गया है।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद की परियोजना सहायक प्रज्ञा चौहान ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना पर आधारित है। इस मौके पर संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, अनुपमा सिंह, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक पवन कुमार, डॉ. परवेज अहमद खान, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. मोहम्मद अजहर खान आदि मौजूद रहे।