फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to start operation of Saharanpur-Lucknow passenger train

सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू करने की मांग

Fri, 01 Jul 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Demand to start operation of Saharanpur-Lucknow passenger train
नजीबाबाद में एसडीएम को रेल यात्रियों की समस्याओं का ज्ञापन सौंपते क्षेत्रवासी। - फोटो : NAZIBABAD
सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू करने की मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसान संघ की ओर से प्रधानमंत्री और रेल मंत्रालय के नाम सौंपे ज्ञापन में रद्द पैसेंजर ट्रेन फिर से चलाने और सियालदह एक्सप्रेस का स्टॉपेज चंदोक में देने की मांग की गई।

किसान संघ के जिला सह प्रमुख देव प्रताप सिंह एड., विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार एड. की ओर से एसडीएम विजय वर्धन तोमर को रेल यात्रियों की समस्याओं के संबंध में शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा गया। विजय शंकर पांडेय, सुखबीर सिंह, धर्मवीर, जगदीश प्रसाद के साथ ज्ञापन देने पहुंचे देव प्रताप सिंह एड. ने दो वर्ष पूर्व रद्द की गई सहारनपुर-लखनऊ- फैजाबाद पैसेंजर ट्रेन का संचालन फिर से शुरू कराने की मांग की। उनका कहना था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से रामलला के दर्शन को जोड़ने वाली एकमात्र पैसेंजर ट्रेन रद्द होने से यात्री परेशान हैं। उन्होंने सियालदह एक्सप्रेस 13151 अप और 13152 डाउन का कोरोनाकाल में रद्द किया गया चंदोक स्टॉपेज फिर से शुरू करने की मांग की। उनका तर्क था कि वर्ष 1960 से सियालदह एक्सप्रेस का चंदोक रेलवे स्टेशन का स्टॉपेज चला आ रहा था। चंदोक स्टॉपेज से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी आवागमन करते हैं। एसडीएम ने संस्तुति के साथ ज्ञापन प्रधानमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री को पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed