फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to restore power supply to weavers

बुनकरों को विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग

Mon, 18 Jan 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Demand to restore power supply to weavers
नजीबाबाद में तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को ज्ञापन देते कांग्रेसी। - फोटो : NAZIBABAD
बुनकरों को विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने बुनकरों को पूर्व की भांति विद्युत आपूर्ति बहाल करने, बुनकरों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू करने सहित पांच सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है।
जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन अनीस विशाल अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में यूपी सरकार की ओर से बुनकरों को पूर्व की भांति बिजली सुविधा बहाल करने, बुनकरों का जनवरी 2020 तक का समस्त बिजली बिल माफ करने, बिजली बिल के नाम पर बुनकर मजदूरों के उत्पीड़न को बंद करने, बुनकरों के कटे विद्युत कनेक्शन तत्काल बहाल करने, एससी, एसटी बुनकरों के लिए बनाई कल्याणकारी योजनाओं में ओबीसी श्रेणी के बुनकरों को भी शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में एचएच जैदी, इमरान सैफी, फहीमुद्दीन एडवोकेट, डा. इलियास अंसारी, नफीस अहमद, अमीर हसन, खालिक हुसैन, जाकिर अंसारी, शेख असलम, हाजी महबूब आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed