फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to free land holdings of Harijan population

हरिजन आबादी की जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग

Sat, 14 Dec 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Demand to free land holdings of Harijan population
हरिजन आबादी की जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद। गांव खेड़ा के ग्रामवासियों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर हरिजन आबादी की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
ग्राम पंचायत मुबारकपुर राठे के गांव खेड़ा में 0.030 हेक्टेयर जमीन हरिजन आबादी में दर्ज है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हरिजन आबादी पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ ग्रामीणों ने धारा 66 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। जमीन से कब्जा मुक्त कराने के आदेश के बाद भी कब्जा धारकों ने भूमि पर कब्जा जमाया हुआ है। शुक्रवार को ग्रामवासियों अतर सिंह, संजय कुमार, पवन कुमार, नीरज कुमार, अर्जुन सिंह, अमर सिंह, धर्मपाल, ललित कुमार ने एसडीएम संगीता को शिकायती पत्र सौंपकर हरिजन आबादी की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। उधर एसडीएम संगीता ने ग्रामवासियों को जांचकर भूमि कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन दिया है। कहा कि किसी भी दशा में सरकारी संपत्ति पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed