{"_id":"6266e5e51c753768336c9825","slug":"demand-for-payment-of-sugarcane-price-with-interest-memorandum-submitted-nazibabad-news-mrt586036976","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू जनशक्ति का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू जनशक्ति का तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन
ब्याज सहित गन्ना मूल्य भुगतान की मांग, सौंपा ज्ञापन
नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। यूनियन की ओर से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम मनोज कुमार सिंह को सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के जिलाध्यक्ष डॉ.नरपाल सिंह, कुलदीप सिंह, नीरज सिंह, नसीम अहमद के नेतृत्व में यूनियन कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गन्ना मूल्य भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर सरकार की नीतियों का विरोध किया। प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम मनोज कुमार सिंह को सौंपा गया। किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य ब्याज सहित भुगतान कराने, बिजली के बकायेदार किसानों का उत्पीड़न रोकने, किसान सम्मान निधि छह हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष करने, किसान सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने तथा 24 घंटे बिजली देने की मांगें शामिल कीं। किसानों ने बैंकों का कर्ज माफ करने की भी मांग उठाई। एसडीएम से मिले किसानों में गुलशन, नसीम अहमद, शाहिद, तौफीक, शौकीन, मतलूब, महबूब, वसीम, इदरीस, इंतजार, गुलफाम, नसीम आदि शामिल रहे। संवाद