फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Delimitation begins, now there will be 32 wards in Bijnor Municipality

परिसीमन शुरू, बिजनौर पालिका में अब हो जाएंगे 32 वार्ड

Mon, 09 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Delimitation begins, now there will be 32 wards in Bijnor Municipality
परिसीमन शुरू, बिजनौर पालिका में अब हो जाएंगे 32 वार्ड
विज्ञापन

बिजनौर। नगर पालिका बिजनौर में परिसीमन का कार्य तेजी से चल रहा है। अभी तक नगर पालिका में 25 वार्डों में करीब 75 हजार मतदाता थे। सीमा विस्तार के बाद पंचायतों से करीब 42 हजार वोट बढ़ गए। सीमा विस्तार क्षेत्र में नए करीब सात वार्ड बनने की संभावना है। नए वार्ड बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। एक वार्ड में पांच से छह हजार के बीच मतदाता शामिल रहेंगे। नए परिसीमन के बाद बिजनौर नगर पालिका में 32 वार्ड बनने की संभावना है।
लंबे समय से बिजनौर नगर पालिका के सीमा विस्तार की मांग चल रही थी। इस बार शासन ने बिजनौर पालिका के सीमा विस्तार को स्वीकृत कर दिया। पालिका बिजनौर के सीमा विस्तार में 13 ग्राम पंचायतें शामिल हुई हैं। शहर में आए नए क्षेत्र बुखारा, लड़ापुरा, बकली, बख्शीवाला, रसीदपुर, आदमपुर, तीमरपुर आदि शामिल हैं। सीमा विस्तार के बाद पंचायत विभाग ने सभी गांवों को पालिका में शिफ्ट कर दिया था। इन पंचायतों के करीब 42 हजार मतदाता नगर पालिका में शामिल हो गए हैं। सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका ने नए क्षेत्र में विकास कार्य कराने भी आरंभ कर दिए हैं। वर्तमान में नगर पालिका क्षेत्र का नए सिरे से परिसीमन हो रहा है। पहले नौ वार्ड बनने की संभावना थी। परिसीमन में अब सभी वार्डों में पांच से छह हजार के बीच मतदाता शामिल करने की कवायद चल रही है। इसे नगर पालिका के नए परिसीमन में करीब सात वार्ड बनने की संभावना है। नगर पालिका में पहले 25 वार्ड थे। परिसीमन में नए क्षेत्र में सात वार्ड बनेंगे। यह नए वार्ड बनने के उपरांत बिजनौर नगर पालिका में कुल 32 वार्ड हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रधान के दावेदार कर रहे सभासद की तैयारी
सीमा विस्तार में शामिल 13 पंचायतों में प्रधानी के दावेदार अब पालिका के सभासद के चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे। इन दावेदारों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। नए क्षेत्र में कई नए चेहरे अब सभासद के चुनाव में दिखाई देंगे। सत्ताधारी पार्टी से सभासद के चुनाव में समर्थन व टिकट पाने को राजनीतिक लोगों के पास पहुंचकर अपनी अपनी गोटियां बिछा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के परिसीमन का कार्य चल रहा है। एक वार्ड में पांच से छह हजार तक मतदाता रहेंगे। परिसीमन में सात वार्ड बनने की संभावना है। पालिका में शामिल सभी क्षेत्र में सड़कों का निर्माण, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, पथ प्रकाश को लाइटें आदि कार्य कराए जा रहे हैं - रुकसाना परवीन, चेयरमैन नगर पालिका बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed