फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dehydration patients increased when the heat increased

गर्मी बढ़ी तो बढ़ गए डिहाइड्रेशन के मरीज

Fri, 15 Apr 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dehydration patients increased when the heat increased
गर्मी बढ़ी तो बढ़ गए डिहाइड्रेशन के मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। गर्मी बढ़ने पर बच्चों में डिहाइड्रेशन की समस्या सामने आने लगी है। अस्पतालों में करीब 40 प्रतिशत बच्चे डिहाइड्रेशन की समस्या से ग्रसित आ रहे हैं। डिहाइड्रेशन की समस्या पांच साल तक के बच्चों में ज्यादा दिखाई दे रही है। बच्चों को समय से पानी न पिलाने की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या हो रही है।
अस्पतालों में ज्यादातर बच्चे बुखार, उल्टी, दस्त और डायरिया से ग्रसित आ रहे हैं। इन बीमारियों के होने से बच्चों में डिहाइड्रेशन यानि पानी की कमी ज्यादा हो रही है। गर्मियों में कम पानी पीना डिहाइड्रेशन का सबसे बड़ा कारण है। अस्पतालों की ओपीडी में 40 प्रतिशत बच्चे डिहाइड्रेशन से ग्रसित आ रहे हैं। डॉक्टरों द्वारा सलाह दी जा रही है कि गर्मियों में बच्चों को ज्यादा पानी पिलाएं। जिससे उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या न हो।
विज्ञापन

स्कूल जाने वाले बच्चों को दें पानी की बोतल
स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को पानी की बोतल दें। क्योंकि गर्मी तेज पड़ रही है। जिसकी वजह से बच्चों का मुंह सूखने लगता है। जिसके चलते बच्चे को डिहाइड्रेशन हो जाता है। इसलिए स्कूल जाने वाले बच्चे को पानी की बोतल जरूर दें। इससे बच्चा अपने आप समय से पानी पी लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिहाइड्रेशन के लक्षण
- बच्चों को रोते हुए आंसू नहीं आते
- पेशाब कम आता है।
- मुंह और जीभ सूख जाती है
डिहाइड्रेशन से बचाव के उपाय
- बच्चे को थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पिलाएं
- बच्चे को ओआरएस पिलाएं, इससे पानी की पूर्ति हो जाएगी
- डिहाइड्रेशन की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें
नियमित रूप से तरल पदार्थों का सेवन करें
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विभू शर्मा ने बताया कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, बच्चों में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ने लगी है। अस्पताल में रोजाना 40 प्रतिशत बच्चे डिहाइड्रेशन की समस्या के आ रहे हैं। गर्मियों के दिनों में बच्चों को समय-समय पर पानी पिलाते रहें। इससे काफी हद तक बच्चों को डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed