फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Declaration of election of Uttar Pradesh Cooperative Rural Development Bank

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के चुनाव का एलान

Fri, 17 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Declaration of election of Uttar Pradesh Cooperative Rural Development Bank
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के चुनाव का एलान
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के चुनावों का एलान हो गया है। जिले के सहकारी बैंकों से बैंक शाखा प्रतिनिधि चुने जाने है। ये डेलीगेट मंडल स्तर पर डायरेक्टर का चुनाव करेंगे। इसके बाद डायरेक्टर राज्य स्तर पर चेयरमेन व अन्य पदाधिकारी चुनते है। इसको लेकर डेलीगेट सक्रिय हो गए हैं।
जिले में बिजनौर, हल्दौर, चांदपुर, नूरपुर,धामपुर, अफजलगढ,नगीना तथा नजीबाबाद में सहकारी ग्राम्य विकास बैंक है। हर बैंक से एक डेलीगेट चुना जाना है। इसके बाद मंडल स्तर पर डायरेक्टर का चुनाव होगा। जिसमे बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, तथा संभल जिलों के सहकारी बैंकों से चुनकर आए डेलीगेट भाग लेंगे। सूबे के जिलों से चुनकर आए डायरेक्टर लखनऊ में सभापति, उपसभापति तथा अन्य सहकारी बैंकों के लिए प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। शाखा डेलीगेट के चुनाव की अहमियत को देखते हुए दावेदारों ने भागदौड़ शुरू कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त सहकारिता पीके महांति ने बैक शाखा प्रतिनिधियों से लेकर चेयरमैन चुनाव तक का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन

शाखा प्रतिनिधियों का चुनाव कार्यक्रम
1- अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन - 21 अगस्त
2- आपत्तियां ली जाएंगी - 24 अगस्त तक
3- आपत्तियों का निस्तारण - 25 अगस्त
4- नामांकन पत्र दाखिल करना - 26 अगस्त
5- नामांकन पत्रों की जांच - 27 अगस्त
6- नाम वापसी - 28 अगस्त
7- मतदान - एक सितंबर
नोट- डायरेक्टर का चुनाव मंडल स्तर पर है। मतदान प्रक्रिया 11 सितंबर से 22 सितंबर तक चलेगी। मतदान 22 सितंबर को होगा। सभापति तथा उपसभापति का चुनाव 23 सितंबर को लखनऊ में होगा। समस्त चुनाव प्रक्रिया एक दिन में पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed