फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Death of the child drowned in canal

नहर में डूबकर बच्चे की मौत

Mon, 13 Jun 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 13 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
शेरकोट में खौ बैराज पर तीन साथियों के साथ नहर में नहाने गए एक बच्चे की पानी में डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद बच्चे के परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

रविवार दोपहर मोहल्ला निकम्माशाह निवासी सचिन (11) पुत्र नरेंद्र सिंह अपने भाई रवि (12) व दोस्त विक्की (10) के साथ खौ बैराज की पोषक नहर में नहाने के लिए गया था। तीनों नहर में नहा रहे थे। नहाते वक्त अचानक सचिन का पैर गहरे पानी में पहुंच गया। उसे पानी में डूबता देख बच्चों ने शोरशराबा किया। इस पर बैराज के आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने बच्चे को नहर से निकालकर धामपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के  लिए भेजा, जहां पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बच्चे के परिवार में कोहराम मच गया। बसपा विधायक मोहम्मद गाजी ने मृतक बच्चे के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उधर, एसओ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बैराज के बाहर पुलिस की तैनाती रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैराज पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं
नागरिकों ने बताया कि हर साल पोषक नहर में डूबने से बच्चों  की मौत होती है। कई बार नागरिकों ने सिंचाई विभाग से भी बैराज की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन दिए। आज तक सिंचाई विभाग की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी।  सिंचाई विभाग की लापरवाही का खामियाजा  भुगतना पड़ रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed