फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Death of female village head in Bijnor, fear of murder

ग्राम पंचायत हुकूमतपुर केशो की ग्राम प्रधान को जहर देकर हत्या का आरोप

Thu, 01 Jul 2021 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Death of female village head in Bijnor, fear of murder
​बिजनौर : नजीबाबाद - ग्राम प्रधान शिक्षा देवी (फाइल फोटो)। - फोटो : NAZIBABAD
मंडावली/नजीबाबाद (बिजनौर)। ग्राम पंचायत हुकूमतपुर केशो उर्फ गावड़ी की ग्राम प्रधान शिक्षा देवी (42) की शादी की दावत के बाद हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। उनके पति डाक्टर रूपराम ने गांव के ही पर शादी की दावत के दौरान उन्हें खाने में विषैला पदार्थ मिलाने का आरोप एक व्यक्ति पर लगाया है। पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शिक्षा देवी पहली बार ग्राम प्रधान बनी थीं। गांव के ही कुंवर सिंह की बहन की बुधवार को बारात आनी थी, उन्होंने ग्रामीणों को मंगलवार की शाम शादी की दावत दी। ग्राम प्रधान भी अपनी पुत्री रितिका के साथ शाम लगभग 7:45 बजे गांव की धर्मशाला की छत पर खाना खा रहीं थीं। ग्राम प्रधान को खाने का स्वाद खराब लगा। दावत के दौरान ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने पहले नजीबाबाद के नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार दिलाया, फिर बिजनौर में एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। हालत में सुधार न होने पर बुधवार दोपहर बाद मेरठ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान की मौत से गांव में शोक की लहर है। सीओ नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान को शादी की दावत के दौरान जहर देने का आरोप है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसएसपी डाक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। जांच के बाद स्थिति साफ होगी कि मामला क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed