UP: सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम, गणमान्य लोगों ने परिजनों को दी सांत्वना
Bijnor News : सुखदेव सिंह (81) साल 2022 के अक्तूबर माह से जिला कारागार में बंद थे। साल 1981 में गांव में हुए विवाद में उन्हें नामजद किया गया था। इस मामले में हाईकोर्ट ने चार साल की सजा सुनाई थी। जिसके चलते उन्हें पिछले साल जेल जाना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में 42 साल पुराने केस में सजा के चलते पिछले एक साल से जेल में बंद समाजसेवी सुखदेव सिंह की बीमारी के चलते अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
गंगदासपुर के रहने वाले सुखदेव सिंह (81) साल 2022 के अक्तूबर माह से जिला कारागार में बंद थे। बता दें कि साल 1981 में गांव में हुए विवाद में उन्हें नामजद किया गया था। इस मामले में हाईकोर्ट ने चार साल की सजा सुनाई थी। जिसके चलते उन्हें पिछले साल जेल जाना पड़ा।
यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंटों का वेस्ट यूपी कनेक्शन..., खूब फल-फूल रहा नकली नोटों का कारोबार, तहसीम-नफीस ने खोले बड़े राज
बताया गया कि सांस और दमा की बीमारी के चलते पिछले एक साल से उन्हें जेल के अस्पताल में भर्ती कर रखा था। अब 19 सितंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो आठ नवंबर को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, शाहदरा के रहने वाले छह दोस्तों की दर्दनाक मौत
बता दें कि सुखदेव सिंह समाजसेवी रहे हैं। उनकी मौत की खबर लगते ही तमाम गणमान्य लोग उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।