फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body of youth drowned in Kho river recovered

खो नदी में डूबे युवक का शव बरामद

Thu, 21 Apr 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth drowned in Kho river recovered
खो नदी में डूबे युवक का शव बरामद
विज्ञापन

शेरकोट। दोस्तों के संग खो नदी में नहाने गए 20 वर्षीय अजीम का शव मंगलवार रात घटना स्थल से करीब 200 मीटर दूर बरामद हुआ। शव के मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
मोहल्ला निकम्माशाह निवासी यासीन ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उनका पुत्र अजीम दोस्तों के साथ खो नदी में नहाने चला गया। नहाते समय वह डूब गया। सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम भी पहुंच गई। रात करीब 11 बजे घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी शव बहता मिला। शव बरामद होने का पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव के बरामद होने के बाद कार्रवाई करने का प्रयास किया तो परिजनों ने पुलिस कार्रवाई न करने की मांग की। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने शव को उसकी सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

हर साल होती है दो-चार युवकों की डूबने से मौत
एसओ मनोज परमार का कहना है कि पुलिस रिकार्ड के अनुसार खो नदी में गर्मी में नहाने के दौरान हर साल दो-चार युवकों की मौत हो जाती है। पुलिस युवकों से नदी में नहाने से रोक लगाने का पूरा प्रयास करती है, फिर भी युवक नहीं मानते। पुलिस की ओर से लोगों के नदी में नहाने से रोक लगा दी है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी सख्ती करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed