{"_id":"57659f334f1c1b515911c822","slug":"cry-for-power-over-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए जिले भर में हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए जिले भर में हाहाकार
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
बिजलीघर पर प्रदर्शन करते तिमरपुर के ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में विदुर कुटी रोड पर नई बस्ती से जुड़े दो फीडरों पर शुक्रवार रात को भी बिजली गुल रही। इसके चलते गर्मी और उमस के बीच बिजली के बिना लोग बिलबिलाते रहे। इस हालात से गुस्साए लोग रात में ही बिजलीघर पहुंच गए और वहां जाकर काफी हंगामा किया। बाद में एसडीएम और सीओ ने पहुंचकर भीड़ को शांत कराया। इस हंगामे के बाद ही शनिवार को शाम चार बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई।
नई बस्ती स्थित बिजलीघर से सात फीडरों को आपूर्ति की जाती है। गुरुवार को बिजलीघर की फूंकी ओसीबी की जगह वीसीबी लगाकर करीब साढ़े छह बजे बिजली आपूर्ति सुचारू की गई थी। लेकिन लाइन में फाल्ट होने पर बिजलीघर पर रखे दस-दस एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों में से एक फुंक गया। बाद में दो फीडरों को दूसरे बिजलीघरों से जोड़ा गया। चार फीडरों को नई बस्ती बिजलीघर से एक ट्रांसफार्मर से चार फीडरों को बिजली दी गई। शुगर मिल, किरतपुर रोड और मंडावर रोड स्थित कालोनी में रातभर बिजली नहीं आई।
इन क्षेत्रों के लोग देर रात तक बिजलीघर पर जमा रहे और अधिकारियों कर्मचारियों को फोन कर बिजली आने के बारे में पता करते रहे। भीड़ को देखते हुए काफी पुलिसकर्मी भी बिजलीघर पर तैनात रहे। यहां जमा लोगों ने हंगामा शुरू किया तो एसडीएम विनीत कुमार और सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा ने लोगों को शांत कराया। इस बीच, सुबह को फूंके ट्रांसफार्मर के तार दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़े गए। निगम कर्मचारियों की मशक्कत के बाद करीब तीन बजे बचे हुए क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति की गई। निगम कर्मचारियों के मुताबिक नई बस्ती बिजलीघर से पांच में से चार फीडरों को एक साथ बिजली दी जाएगी। एक घंटे बाद किसी एक चालू फीडर को बंद कर बंद पड़े फीडर को चलाया जाएगा। उधर, अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि शनिवार रात रामपुर से ट्रांसफार्मर पहुंच जाएगा और रविवार को इसे लगा दिया जाएगा। इसके बाद आपूर्ति में और सुधार होने की संभावना है। उन्होंने आपूर्ति बेहतर होने तक लोगों से धैर्य रखने की अपील की।