{"_id":"5dc852418ebc3e5afa2fc18d","slug":"crushing-session-started-in-bijnor-sugar-mill-bijnor-news-mrt4529449136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर चीनी मिल में पेराई सत्र हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर चीनी मिल में पेराई सत्र हुआ शुरू
विज्ञापन
बिजनौर चीनी मिल में पेराई सत्र हुआ शुरू
बिजनौर। वेव ग्रुप की बिजनौर चीनी मिल का रविवार से पेराई सत्र प्रारंभ हो गया। गन्ना लेकर सबसे पहले मिल आए किसानों को सम्मानित किया गया। गंगा स्नान मेले के बाद 14 नवंबर से मिल पूरी क्षमता से पेराई शुरू कर देगी।
मिल परिसर में विधि विधान से हवन किया गया। पंडित अंबरीश शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ कैरियर पर पूजन किया। ज्ञानी जी ने अरदास कराई। मुख्य प्रबंधक इसरार अहमद ने कुरान की आयतें पढ़ीं। यज्ञ के मुख्य यजमान जीएम प्रोडक्शन कपिल शर्मा रहे। मिल की केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का प्रारंभ किया गया। मिल में गन्ने से भरी सबसे पहली बैलगाड़ी गांव पेद्दा निवासी पोखर सिंह, ट्रिपलर गांव भरैरा निवासी महकार सिंह व ट्राली गांव मंडावली निवासी नौबहार सिंह की तोली गई। तीनों किसानों को मिल अफसरों ने एक एक कंबल, मिठाई का डिब्बा व 500-500 रुपये देकर सम्मानित किया। मिल के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह ने बताया कि किसान इस समय गंगा मेले में व्यस्त हैं। 14 नवंबर में पूरी क्षमता से मिल में पेराई शुरू कर दी जाएगी। किसानों को इंडेंट जारी किया जा चुका है। इस दौरान जीएम केन राहुल चौधरी, जीएम टेक्निकल एलआर तंवर, भाजपा नेता डा.बीरबल सिंह, किसान अतुल कुमार, पद्म सिंह, आजाद किसान यूनियन संरक्षक एमपी सिंह व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, नौबहार सिंह, डा.तौसीफ, नीरज चौधरी, वीके राणा आदि मौजूद रहे।