{"_id":"5dc8573f8ebc3e5b5a31d9dc","slug":"crushing-session-of-chandpur-sugar-mill-begins-bijnor-news-mrt4529471111","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदपुर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदपुर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ
विज्ञापन

चांदपुर। चांदपुर चीनी मिल के वर्तमान पेराई सत्र का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार व गुरुग्रंथ साहिब पाठ के साथ केन कैरियर पर पूजा अर्चना कर किया गया।
रविवार को पीबीएस फूड्स (शुगर) प्राइवेट लिमिटेड चांदपुर चीनी मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ पर विधायक कमलेश सैनी व पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश ने गांव स्याऊ निवासी किसान मूलचंद पुत्र मौखा सिंह की बैलगाड़ी के बैलों, गांव चमरौला निवासी महेंद्र सिंह पुत्र दलपत सिंह के ट्रिप्पलर व गांव बिराल निवासी मुंशीराम पुत्र खेम सिंह की ट्रैक्टर ट्राली का पूजन कर शगुन स्वरूप पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। पूजा में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, हरेंद्र मलिक, हरपाल सिंह, रामपाल सिंह, भगत जी, डा.बीरबल सिंह, इंदू सिंह डायरेक्टर डीसीबी लखनऊ, मुख्य महाप्रबंधक तेजवीर सिंह ढाका, महाप्रबंधक तकनीकी बृजभान सिंह आदि किसान, गन्ना विभाग व अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।