फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crowd in the market like normal days

बाजार में सामान्य दिनों की तरह रही भीड़

Sun, 10 Nov 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Crowd in the market like normal days
बाजार में सामान्य दिनों की तरह रही भीड़
विज्ञापन

स्योहारा। अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देखते हुए नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। सुरक्षा बलों ने नगर व क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील जगहों पर पुलिस पिकेट तैनात की गई। नगर में आम दिनों की ही तरह बाजार खुले, बाजारों में और दिनों की ही तरह सामान्य भीड़ रही। तीन दिन की छुट्टी होने से बच्चे गलियों में क्रिकेट खेलते नजर आए। गजनफर उर्फ नजम सिद्दीकी ने बताया कि उनका समाज तो इस बात से खुश है कि शरारती तत्वों द्वारा आपस में लड़ाने का ये मुद्दा सदा सदा के लिए खत्म हो गया। इंजीनियर फैसल जैदी का कहना है कि हमारा देश संविधान पर चलता है, और संविधान किसी धर्म पर नहीं चलता। हम सभी न्यायालय के फैसले का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed