फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Young man killed in Harinagar

हरिनगर में युवक की हत्या

Wed, 23 Mar 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 23 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Young man killed in Harinagar
Kin mourn death - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर के हीमपुरदीपा के गांव हरिनगर में रंजिश में युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक युवक के भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव हरिनगर निवासी गुड्डू पुत्र भारत का सोमवार शाम गांव के पास एक्सीडेंट हो गया था। इसकी खबर लेकर गांव के ही जोगेंद्र सिंह, प्रेम सिंह व प्रमोद, जीत सिंह आदि लौट रहे थे। ये आपस में  रिश्तेदार है।
विज्ञापन


किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। गांव में जीत सिंह सैनी के घर के सामने पहुंचे। इस पर जीत और उसके बेटे प्रमोद आदि परिजनों ने प्रेम सिंह व जोगेंद्र सिंह को पकड़ लिया और लाठी डंडों से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम सिंह और जोगेंद्र सगे भाई हैं। आरोपियों ने मारपीट करते जोगेंद्र को घर में खींच लिया। प्रेम सिंह  के सिर पर चोट लगी देख आरोपियों ने उसे छोड़ दिया। आनन -फानन में उसे स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। 


पुलिस ने प्रेम के भाई रवि की तहरीर पर दो लोगों जीत सिंह सैनी और उसके  बेटे प्रमोद  के खिलाफ हत्या का रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश में हत्या का मामला लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed